NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वनडे विश्व कप 2023: स्टीव स्मिथ का भारत के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
    अगली खबर
    वनडे विश्व कप 2023: स्टीव स्मिथ का भारत के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
    इस विश्व कप में अपना कमाल नहीं दिखा सके हैं स्मिथ (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    वनडे विश्व कप 2023: स्टीव स्मिथ का भारत के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    Nov 18, 2023
    06:54 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम अपने प्रमुख बल्लेबाज स्टीव स्मिथ से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।

    स्मिथ भले ही इस संस्करण में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं, लेकिन वह भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने अनुभव का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    उन्हें भारत में खेलने का अच्छा खासा अनुभव है।

    आइए उनके भारत के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    विश्व कप

    इस विश्व कप में कुछ खास कमाल नहीं कर सके स्मिथ

    स्मिथ ने इस संस्करण में 9 पारियों में 37.25 की औसत और 81.86 की स्ट्राइक रेट के साथ सिर्फ 298 रन ही बना सके। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 2 अर्धशतक ही लगाए।

    नीदरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ उन्होंने अपनी सबसे बड़ी पारी 71 रन की खेली। इसके अलावा उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अपना दूसरा अर्धशतक (63*) लगाया।

    पिछली 3 पारियों में उनके स्कोर क्रमशः 30, 63* और 44 रन रहे।

    बनाम भारत

    भारत के खिलाफ कैसा रहा है स्मिथ का प्रदर्शन?

    भारतीय टीम के खिलाफ स्मिथ ने अपना पहला वनडे मैच साल 2010 में खेला था।

    उन्होंने अब तक 28 वनडे खेले हैं और इसकी 24 पारियों में 54.41 की औसत से 1,306 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 100.84 की रही है।

    भारतीय टीम के खिलाफ इस खिलाड़ी ने 5 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 149 रन रहा है।

    वह भारत के अलावा सिर्फ इंग्लैंड (1,103) के खिलाफ ही 1,000 से अधिक रन बना चुके हैं।

    प्रमुख

    भारत के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ स्मिथ के आंकड़े

    स्मिथ और मोहम्मद शमी का 8 वनडे पारियों में आमना-सामना हुआ है, जिसमें अनुभवी बल्लेबाज ने 109 गेंदों में 118 रन बनाए हैं। इस बीच शमी ने 4 बार उन्हें आउट किया है।

    जसप्रीत बुमराह के खिलाफ 13 पारियों में स्मिथ ने 86.84 की स्ट्राइक रेट से कुल 99 रन बनाए हैं। बुमराह ने 1 बार आउट किया है।

    कुलदीप यादव के विरुद्ध स्मिथ ने 145 गेंदों में 126 रन बनाए हैं। इस बीच वह 1 बार आउट हुए हैं।

    वनडे करियर

    स्मिथ के वनडे करियर पर एक नजर 

    स्मिथ ने साल 2010 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर का आगाज किया था।

    वह अब तक 154 वनडे मैचों की 138 पारियों में 43.86 की औसत और 87.32 की स्ट्राइक रेट के साथ 5,352 रन बनाए हैं।

    इस प्रारूप में उनका उच्चतम स्कोर 164 रन रहा है और वह 12 शतक के अलावा वह 32 अर्धशतक जमा चुके हैं।

    वह ऑस्ट्रेलिया से 15वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्टीव स्मिथ
    वनडे क्रिकेट
    क्रिकेट के आंकड़े
    वनडे विश्व कप 2023

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    स्टीव स्मिथ

    एशेज सीरीज के एक संस्करण में सबसे अधिक रन बनाने वाले शीर्ष 5 बल्लेबाज, जानिए आंकड़े  एशेज सीरीज
    स्टीव स्मिथ टेस्ट की चौथी पारी में आज तक नहीं लगा पाए शतक, औसत भी खराब  टेस्ट क्रिकेट
    टेस्ट में स्टीव स्मिथ को सबसे ज्यादा बार आउट कर चुके हैं स्टुअर्ट ब्रॉड, जानिए आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    एशेज 2023: स्टीव स्मिथ ने लॉर्ड्स में 54.42 की औसत से बनाए हैं रन, जानिए आंकड़े  एशेज सीरीज

    वनडे क्रिकेट

    मोहम्मद शमी वनडे में 7 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने, जानिए अन्य आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    विराट कोहली के नाम वनडे क्रिकेट में दर्ज हैं ये अहम रिकॉर्ड्स, आप भी जानिए  विराट कोहली
    केन विलियमसन सबसे ज्यादा ICC नॉकआउट मैच हारने वाले कप्तान बने, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    भारतीय क्रिकेट टीम ने कब-कब वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई और क्या हुआ? भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट के आंकड़े

    एशिया कप के वनडे प्रारूप में 56.25 की औसत से रन बनाते हैं इमाम-उल-हक, जानिए आंकड़े  इमाम उल हक
    वेस्टइंडीज बनाम भारत: तिलक वर्मा तोड़ सकते हैं विराट कोहली का यह बड़ा रिकॉर्ड तिलक वर्मा
    एशिया कप 2023: रोहित शर्मा हासिल कर सकते हैं ये 5 कीर्तिमान रोहित शर्मा
    एशिया कप 2018 के बाद से वनडे में भारत के 5 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज  एशिया कप क्रिकेट

    वनडे विश्व कप 2023

    दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: मिचेल स्टार्क ने झटके 3 विकेट, इस विशेष क्लब में हुए शामिल मिचेल स्टार्क
    डेविड वार्नर विश्व कप में 1,500 रन बनाने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े डेविड वार्नर
    दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस ने इस विश्व कप मे पहली बार लिए 3 विकेट पैट कमिंस
    वनडे विश्व कप 2023 के बाद खत्म होगा राहुल द्रविड़ का कार्यकाल, क्या होगा उनका भविष्य?  राहुल द्रविड़
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025