NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वनडे विश्व कप 2023: केन विलियमसन करियर का 14वां शतक लगाने से चूके, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    वनडे विश्व कप 2023: केन विलियमसन करियर का 14वां शतक लगाने से चूके, जानिए उनके आंकड़े 
    केन विलियमसन ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार पारी खेली है (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    वनडे विश्व कप 2023: केन विलियमसन करियर का 14वां शतक लगाने से चूके, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Nov 04, 2023
    02:05 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन ने कमाल की पारी खेली। हालांकि, वह सिर्फ 5 रन से अपना 14वां शतक नहीं बना पाए।

    विलियमसन ने पहली गेंद से ही आक्रमक क्रिकेट खेली और पाकिस्तान के सभी गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई।

    उन्होंने हर गेंद पर स्कोर करना चाहा। विलियमसन चोट के बाद इस मैच में वापसी कर रहे थे।

    आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    कैसी रही विलियमसन की पारी और साझेदारी? 

    विलियमसन डेवोन कॉनवे के आउट होने के बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए।

    पाकिस्तान के गेंदबाजों को बेंगलुरु की पिच पर स्विंग नहीं मिल रही थी। स्पिन गेंदबाजों के लिए भी यहां कोई मदद नहीं थी।

    विलियमसन ने इसका फायदा उठाते हुए 79 गेंद में 95 रन बना दिए। उन्होंने 120.25 की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के भी लगाए।

    रचिन रविंद्र के साथ मिलकर उन्होंने 142 गेंद में 180 रन जोड़े।

    रन

    वनडे विश्व कप में पूरे किए 1,000 रन 

    विलियमन ने पाकिस्तान के खिलाफ पारी में 11वां रन बनाते ही वनडे विश्व कप में 1,000 रन पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे बल्लेबाज बने हैं।

    उन्होंने 25 मैच की 24वीं पारी में यह कारनामा किया है। इस मामले में दूसरे नंबर पर रॉस टेलर (1,002) हैं, जिन्होंने 30 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

    इसी तरह न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग (1,075) ने 32 पारियों में इस आंकड़े को छुआ था।

    करियर

    कैसा रहा है विलियमसन का वनडे करियर?

    विलियमसन ने वनडे क्रिकेट में अपना पहला मुकाबला भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2010 में खेला था। उन्होंने अब तक 163 वनडे मैच खेले हैं।

    इसकी 155 पारियों में उन्होंने 48.40 की औसत से 6,728 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। उनके बल्ले से 13 शतक और 44 अर्धशतक निकले हैं।

    विलियमसन का वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर 148 रन रहा है। उन्होंने 81.26 की स्ट्राइक रेट से वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजी की है।

    पारी

    बांग्लादेश के खिलाफ खेली थी शानदार पारी 

    इस मैच से पहले विलियमसन ने आखिरी मुकाबला बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उस मैच में उन्होंने 72.90 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते 107 गेंदों में 78* रन बनाए थे।

    इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 1 छक्का जमाया था। विलियमसन ने दूसरे विकेट के लिए कॉनवे के साथ 105 गेंदों में 80 रन की अहम साझेदारी निभाई।

    इससे बाद तीसरे विकेट के लिए विलियमसन और डेरिल मिचेल ने शतकीय साझेदारी निभाई थी।

    पाकिस्तान

    पाकिस्तान के खिलाफ जमकर चलता है विलियमसन का बल्ला 

    पाकिस्तान के खिलाफ विलियमसन ने पहला मुकाबला साल 2011 में खेला था। उन्होंने अब तक 22 मैच खेले हैं और इसकी 22 पारियों में 57.04 की औसत से 1,198 रन बनाए हैं।

    उनकी स्ट्राइक रेट 85.08 की रही है। विलियमसन पाकिस्तान के खिलाफ 3 शतक और 7 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे हैं।

    वह पाकिस्तान के खिलाफ 1 बार नाबाद भी रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 123 रन रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    केन विलियमसन
    वनडे विश्व कप 2023
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार

    केन विलियमसन

    जेम्स एंडरसन ने केन विलियमसन को 9वीं बार किया आउट, जानिए दोनों के आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड: केन विलियमसन ने लगाया टेस्ट करियर का 26वां शतक, जानिए उनके आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    दूसरा टेस्ट: इंग्लैंड को जीत के लिए चाहिए 210 रन, ऐसा रहा चौथे दिन का खेल  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड के सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बने केन विलियमसन, बोले- यह सम्मान की बात टेस्ट क्रिकेट

    वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप 2023: भारत ने श्रीलंका पर दर्ज की रिकॉर्ड जीत, कटाया सेमीफाइनल का टिकट  भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका के खिलाफ चटकाए 3 विकेट, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    श्रीलंका क्रिकेट टीम ने बनाया वनडे इतिहास का अपना दूसरा न्यूनतम स्कोर, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा ने भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद दिया अहम बयान, जानिए क्या कहा भारतीय क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: विराट कोहली के लिए मुसीबत बन सकते हैं ट्रेंट बोल्ट, जानिए आंकड़े ट्रेंट बोल्ट
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: रचिन रविंद्र और डेरिल मिचेल ने बनाया साझेदारी का नया रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े रचिन रविंद्र
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: डेरिल मिचेल ने जमाया विश्व कप में अपना पहला शतक, करियर का 5वां वनडे विश्व कप 2023
    रचिन रविंद्र ने खेली एक और शानदार पारी, विश्व कप 2023 में बनाया तीसरा 50+ स्कोर  रचिन रविंद्र

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    बाबर आजम का वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े बाबर आजम
    मोहम्मद रिजवान का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रहा है बेहद खराब प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान के लिए बुरी खबर, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से बाहर हुए हसन अली वनडे विश्व कप 2023
    विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने बनाए सर्वाधिक 50+ स्कोर, जानिए अन्य टीमों का हाल न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025