NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विश्व कप 2023: केन विलियमसन का भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?
    अगली खबर
    विश्व कप 2023: केन विलियमसन का भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?
    केन विलियमसन भारतीय टीम के खिलाफ 1,000 से ज्यादा रन बना चुके हैं (तस्वीर: एक्स/@BLACKCAPS)

    विश्व कप 2023: केन विलियमसन का भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?

    लेखन आदर्श कुमार
    Nov 13, 2023
    02:37 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेला जाना है।

    इस मुकाबले में कीवी कप्तान केन विलियमसन से टीम को काफी उम्मीदें होंगी। विलियमसन चोटिल होने के कारण कई लीग मुकाबले नहीं खेल पाए थे। हालांकि, जब-जब वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बने कमाल की बल्लेबाजी की।

    भारतीय टीम भी इस खिलाड़ी को जल्द आउट करना चाहेगी। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

    आंकड़े

    भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ कैसा रहा है विलियमसन का प्रदर्शन?

    भारतीय टीम के खिलाफ विलियमसन ने पहला वनडे मुकाबला साल 2010 में खेला था। उन्होंने अब तक 28 मुकाबले खेले हैं और इसकी 27 पारियों में 1,078 रन बनाने में कामयाब रहे हैं।

    उन्होंने भारत के खिलाफ 75.27 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। उन्होंने 1 शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 118 रन रहा है।

    भारत के अलावा पाकिस्तान (1,198) एकमात्र ऐसी टीम है जिसके खिलाफ विलियमसन ने 1,000 से ज्यादा रन बनाए हैं।

    विश्व कप

    विश्व कप में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज 

    वनडे क्रिकेट विश्व कप में विलियमसन न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    उन्होंने अब तक 26 मुकाबले खेले हैं और इसकी 25 पारियों में 61 की शानदार औसत के साथ 1,098 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 80.49 की रही है।

    विलियमसन ने वनडे विश्व कप में 2 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 148 रन रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान 7 बार नाबाद भी रहे हैं।

    प्रदर्शन

    विश्व कप 2023 में कैसा रहा है विलियमसन का प्रदर्शन? 

    विश्व कप 2023 में विलियमसन ने पहला मुकाबला बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

    उस मैच में उनके बल्ले से 78 रन की शानदार पारी निकली, लेकिन इसी पारी के दौरान वह एक बार फिर चोटिल हो गए।

    आने वाले कुछ मैच विलियमसन नहीं खेले और फिर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ उन्होंने वापसी करते हुए 95 रन की अहम पारी खेली थी।

    श्रीलंका के खिलाफ वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 14 रन बनाकर आउट हो गए।

    गेंदबाज

    भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ कैसा रहा है विलियमसन का प्रदर्शन?

    विलियमसन और मोहम्मद शमी के बीच 22 पारियों में आमना-सामना हुआ है। उन्होंने 229 रन बनाए हैं और 5 बार आउट हुए हैं।

    जसप्रीत बुमराह के खिलाफ विलियमसन ने 18 पारियों में 127 रन बनाए हैं। बुमराह ने उन्हें 3 बार पवेलियन भेजा है।

    कुलदीप यादव के खिलाफ उन्होंने 5 पारियों में 31 रन बनाए हैं और 2 बार आउट हुए हैं।

    रविंद्र जडेजा ने उन्हें 4 बार आउट किया है और विलियमसन 19 पारियों में 240 रन बनाए हैं।

    करियर

    कैसा रहा है विलियमसन का वनडे करियर? 

    विलियमसन ने वनडे क्रिकेट में अपना पहला मुकाबला भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2010 में खेला था।

    उन्होंने अब तक 164 वनडे मैच खेले हैं। इसकी 156 पारियों में वह 48.49 की औसत से 6,741 रन बनाने में कामयाब रहे हैं।

    उनके बल्ले से 13 शतक और 44 अर्धशतक निकले हैं। विलियमसन का वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर 148 रन रहा है। उन्होंने 81.26 की स्ट्राइक रेट से वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजी की है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    केन विलियमसन
    वनडे विश्व कप 2023
    क्रिकेट समाचार
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    कान्स 2025 पहुंचीं जैकलीन फर्नांडिस, 'वुमन इन सिनेमा' में शामिल होने के लिए जताया आभार जैकलीन फर्नांडिस
    नासा का वॉयजर-1 ने 21 साल बाद फिर चलने लगा, पृथ्वी से 25 अरब किलोमीटर दूर नासा
    IPL इतिहास में केवल 2 बार जून में खेले गए हैं फाइनल, जानिए क्या थे परिणाम इंडियन प्रीमियर लीग
    भारत-पाकिस्तान के DGMO फिर करेंगे संघर्ष विराम पर बात, अभी 18 मई तक शांति भारत-पाकिस्तान तनाव

    केन विलियमसन

    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: केन विलियमसन ने लगाया करियर का 34वां टेस्ट अर्धशतक टेस्ट क्रिकेट
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: केन विलियमसन ने लगाया टेस्ट करियर का 27वां शतक, जानिए आंकड़े  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: केन विलियमसन ने लगाया दोहरा शतक, 8,000 रन भी पूरे किए क्रिकेट समाचार
    दूसरा टेस्ट: श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड ने बनाए 580 रन, दूसरे दिन बने ये रिकॉर्ड्स   श्रीलंका क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप 2023

    हारिस रऊफ एक विश्व कप संस्करण में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बने हारिस रऊफ
    ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश: मिचेल मार्श ने जमाया इस विश्व कप में अपना दूसरा शतक, जानिए आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    डेविड वार्नर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18,000 रन पूरे करने वाले तीसरे ओपनर बल्लेबाज बने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: बेन स्टोक्स विश्व कप में अपने दूसरे शतक से चूके, जानिए उनके आंकड़े बेन स्टोक्स

    क्रिकेट समाचार

    ICC ने निलंबित की श्रीलंका क्रिकेट की सदस्यता, जानिए क्या है कारण  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने बड़े उलटफेर करते हुए छोड़ी गहरी छाप  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023, पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड: ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और रोचक आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: ग्लेन फिलिप ने लगाया इस विश्व कप का दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: मार्को येन्सन की वनडे करियर की दूसरी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, चटकाए 3 विकेट वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड को लगा झटका, मैट हेनरी बचे हुए टूर्नामेंट से बाहर मैट हेनरी
    वनडे विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025