वनडे विश्व कप 2023: जोस बटलर पाकिस्तान के खिलाफ बन सकते हैं बड़ा खतरा, जानिए कारण
क्या है खबर?
इंग्लैंड क्रिकेट टीम और उनके कप्तान जोस बटलर के लिए विश्व कप 2023 कुछ खास नहीं रहा है। विश्व कप में टीम ने सिर्फ 2 मुकाबले जीते हैं।
दूसरी ओर बटलर इस विश्व कप में कोई शतक या अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ बटलर का प्रदर्शन हमेशा ही अच्छा रहा है।
ऐसे में अब उम्मीद लगाई जा रही है कि इस टीम के खिलाफ वह अपनी खोई हुई फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।
प्रदर्शन
पाकिस्तान के खिलाफ 65 से ज्यादा की औसत से रन बनाते हैं बटलर
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ बटलर ने अपना पहला मुकाबला साल 2012 में खेला था। उन्होंने अब तक इस टीम के खिलाफ 14 वनडे मुकाबले खेले हैं।
इसकी 12 पारियों में 65.25 की शानदार औसत के साथ उन्होंने 522 रन बनाए हैं।
बटलर का पाकिस्तान के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ स्कोर 116 रन रहा है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 150.86 की धमाकेदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।
इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 1 अर्धशतक निकले हैं।
आंकड़े
साल 2023 में कैसा रहा है बटलर का प्रदर्शन?
साल 2023 में बटलर ने वनडे क्रिकेट में 18 मैच खेले हैं। इसकी 18 पारियों में उन्होंने 38.76 की औसत से 659 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 106.29 की रही है।
बटलर ने इस साल 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 131 रन रहा है। वह इस साल 1 बार नाबाद भी रहे हैं।
वनडे विश्व कप 2023 से पहले वह अच्छी फॉर्म में थे और उनके बल्ले से लगातार रन भी निकल रहे थे।
रन
वनडे विश्व कप 2023 में कुछ खास नहीं कर पाए बटलर
वनडे विश्व कप 2023 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले मैच में 43 रन बनाने के बाद बटलर पूरे टूर्नामेंट में कुछ भी खास नहीं कर पाए।
टूर्नामेंट में उनका स्कोर 43(42), 20(10), 9(18), 15(7), 8(6), 10(23), 1(7) और 5(11) का रहा है। उन्होंने 8 मैच में सिर्फ 111 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 89.51 की रही है।
बटलर की खराब बल्लेबाजी का असर टीम के प्रदर्शन पर भी हुआ है।
करियर
वनडे क्रिकेट में कैसा रहा है बटलर का प्रदर्शन?
बटलर ने अपना पहला वनडे मैच पाकिस्तान के ही खिलाफ साल 2012 में खेला था। उन्होंने अब तक इंग्लैंड के लिए 177 मुकाबले खेले हैं।
इसकी 150 पारियों में इस खिलाड़ी ने 39.79 की औसत से 4,934 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 117.16 की रही है। बटलर ने अपने वनडे करियर में 11 शतक और 25 अर्धशतक लगाए हैं।
उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 162 रन नाबाद रहा है। वह 26 पारियों में नाबाद भी रहे हैं।