NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वनडे विश्व कप 2023, दूसरा सेमीफाइनल: दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले की ड्रीम इलेवन और आंकड़े
    अगली खबर
    वनडे विश्व कप 2023, दूसरा सेमीफाइनल: दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले की ड्रीम इलेवन और आंकड़े
    दक्षिण अफ्रीका टीम पहली बार फाइनल में जगह बनाना चाहेगी (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    वनडे विश्व कप 2023, दूसरा सेमीफाइनल: दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले की ड्रीम इलेवन और आंकड़े

    लेखन आदर्श कुमार
    Nov 15, 2023
    11:09 am

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम से 16 नवंबर (गुरुवार) को होगा।

    लीग मुकाबलों में पैट कमिंस की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम 2015 वनडे विश्व कप के बाद फाइनल में जगह बनाना चाहेगी। दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका टीम का लक्ष्य पहली बार खिताबी मुकाबले में पहुंचने का होगा।

    आइए इस मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों के बारे में जानते हैं।

    टक्कर

    ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर देगी दक्षिण अफ्रीका टीम 

    मौजूदा संस्करण में बल्लेबाजी में क्विंटन डिकॉक, रासी वान डेर डुसेन, एडेम मार्करम और हेनरिक क्लासेन ने उम्दा बल्लेबाजी की है।

    गेंदबाजी में केशव महाराज, जेराल्ड कोएत्जी और कगिसो रबाडा का प्रदर्शन कमाल का रहा है।

    दक्षिण अफ्रीका ने लीग स्टेज के दौरान कंगारू टीम को 134 रन से हराया था।

    संभावित एकादश: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, मार्को जानसेन, डेविड मिलर, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी।

    संयोजन

    इस संयोजन के साथ उतर सकती है ऑस्ट्रेलिया टीम 

    विश्व कप की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया को 2 मुकाबलों में हार मिली थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया और 7 मुकाबले अपने नाम किए।

    अफगानिस्तान को हराकर टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

    बांग्लादेश के खिलाफ मैच में ग्लेन मैक्सवेल नहीं खेले थे। उनकी वापसी तय मानी जा रही है।

    संभावित एकादश: डेविड वार्नर, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जैम्पा और जोश हेजलवुड।

    हेड टू हेड

    दोनों टीमों के बीच रही है कांटे का टक्कर 

    ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 109 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान कंगारू टीम को 50 मैच में जीत मिली है।

    दक्षिण अफ्रीका ने 55 मैच अपने नाम किए हैं। 1 मैच में कोई भी नतीजा नहीं निकला है और 3 मुकाबले टाई हुए हैं।

    वनडे विश्व कप में दोनों टीमों के बीच 7 मुकाबले खेले गए हैं। 3 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं और 3 मैच दक्षिण अफ्रीका ने जीते हैं, 1 मैच टाई रहा है।

    प्रदर्शन

    इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर

    डेविड वार्नर ने पिछले 10 मुकाबलों में 55.5 की औसत से 555 रन बनाए हैं। मिचेल मार्श ने पिछले 9 मैच में 65.25 की औसत से 522 रन बनाए हैं।

    क्विंटन डिकॉक के बल्ले से पिछले 10 मैच में 61.8 की औसत से 618 रन निकले हैं।

    एडम जैम्पा ने पिछले 9 मैच में 22 विकेट झटके हैं। जोश हेजलवुड के नाम पिछले 10 मैच में 14 विकेट है।

    केशव महाराज ने पिछले 10 मैच में 18 विकेट लिए हैं।

    ड्रीम इलेवन

    हमारी बेस्ट ड्रीम इलेवन और टीवी इंफो 

    विकेटकीपर: क्विंटन डिकॉक (उपकप्तान)।

    बल्लेबाज: डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मिचेल मार्श और रासी वान डेर डुसेन।

    ऑलराउंडर्स: ग्लेन मैक्सवेल, एडेन मार्करम और मार्को जानसेन।

    गेंदबाज: एडम जैम्पा, केशव महाराज और गेराल्ड कोएत्जी।

    ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला यह मैच 16 नवंबर (गुरुवार) को कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा।

    इस मैच को भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+ हॉटस्टार एप पर लाइव देखा जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक छक्के लगाने वाली टीम बनी दक्षिण अफ्रीका, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: डेविड मिलर ने जड़ा इस विश्व कप का पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े डेविड मिलर
    वनडे विश्व कप 2023: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 190 रन से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स  वनडे विश्व कप 2023
    न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: ग्लेन फिलिप ने लगाया इस विश्व कप का दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    स्टीव स्मिथ के वनडे विश्व कप में 1,000 रन पूरे, ऐसा करने वाले 5वें ऑस्ट्रेलियाई बने स्टीव स्मिथ
    मार्नस लाबुशेन ने विश्व कप 2023 में बनाया अपना दूसरा 50+ का स्कोर, जानिए उनके आंकड़े  मार्नस लाबुशेन
    वनडे विश्व कप 2023: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दिया 287 का लक्ष्य, लाबुशेन की उम्दा पारी इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: क्रिस वोक्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ झटके 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े क्रिस वोक्स

    वनडे विश्व कप 2023

    शुभमन गिल इस साल वनडे में 1,500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े शुभमन गिल
    रोहित शर्मा एक कैलेंडर वर्ष में वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने भारतीय क्रिकेट टीम
    क्रिकेट जगत के इन सितारों ने अलग-अलग अंदाज में दी दिवाली की शुभकामनाएं  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम नीदरलैंड: शुभमन गिल ने लगाया विश्व कप 2023 में तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    वनडे विश्व कप 2023 में 4 जीत ही दर्ज कर सका पाकिस्तान, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन वनडे क्रिकेट
    इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: आघा सलमान ने लगाया वनडे करियर का चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023 में इंग्लैंड ने जीते सिर्फ 3 मैच, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023, भारत बनाम नीदरलैंड: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और रोचक आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025