वनडे क्रिकेट: 360 से अधिक रन बनाने के बावजूद इन टीमों को मिली हार
क्या है खबर?
वनडे क्रिकेट में पहली पारी में 360 से ज्यादा रन बनाना किसी भी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा देता है। हालांकि, क्रिकेट में कई बार बड़े स्कोर के बावजूद टीमों को मिली। विपक्षी टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए विशाल लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया। इन मैचों में गेंदबाजों के लिए बड़ा स्कोर बचाना चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। ऐसे में आइए उन टीमों पर नजर डालते हैं जो पहली पारी में 360+ रन बनाने के बावजूद मैच हार गई।
#1
ऑस्ट्रेलिया (434 रन, साल- 2006)
पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम है। उसने साल 2006 में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 434/4 का स्कोर बनाया था।
रिकी पोंटिग ने 105 गेंदों में 164 रन बनाए थे। माइकल हसी ने 51 गेंदों में 81 रन की पारी खेली थी। साइमन कैटिच ने 79 रन बनाए थे।
इतने बड़े स्कोर के बावजूद कंगारू टीम वो मुकाबला हार गई थी। दक्षिण अफ्रीका ने 49.5 ओवर में 9 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया था।
#2
ऑस्ट्रेलिया (371 रन, साल- 2016)
साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई थी।
सीरीज का तीसरा मुकाबला डरबन में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 371/6 का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।
स्टीव स्मिथ ने 107 गेंदों में 108 रन बनाए थे। डेविड वार्नर के बल्ले से 117 रन निकले थे।
हालांकि, उस मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलिया को हार मिली थी। डेविड मिलर (118*) की पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था।
#3
स्कॉटलैंड (369 रन, साल- 2025)
तीसरे स्थान पर स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम है। उसने साल 2025 में नीदरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 369/6 का स्कोर बना दिया था।
जॉर्ज मुन्से ने 150 गेंदों का सामना कर 191 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 14 चौके और 11 छक्के निकले थे।
इतने बड़े लक्ष्य को नीदरलैंड ने 49.2 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया था।
मैक्स ओ'डॉड ने 158 रन की शानदार पारी खेली थी।
#4
वेस्टइंडीज (360 रन, साल- 2019)
साल 2019 में इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर गई थी। सीरीज का पहले वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 360/8 का स्कोर बनाया।
क्रिस गेल ने 129 गेंदों में 135 रन की पारी खेली थी।
इंग्लैंड ने इस लक्ष्य को 48.4 ओवर में ही 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। जेसन रॉय ने 85 गेंदों में 123 रन की पारी खेली थी। जो रूट ने 97 गेंदों में 102 रन बनाए थे।