वनडे क्रिकेट: न्यूजीलैंड में उनके खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड दौरे पर अब तक उम्दा प्रदर्शन किया है। वेलिंगटन में खेले गए मैच में भारतीय गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के चलते ही न्यूजीलैंड की पारी सिर्फ 134 रन पर सिमट गई। इस मैच में गुरनूर बरार ने घातक प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए। इस बीच न्यूजीलैंड में उनके खिलाफ वनडे मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय तेज गेंदबाजों के बारे में जानते हैं।
#1
जवागल श्रीनाथ (4/23, ऑकलैंड, 2002)
पूर्व गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने 2002 में ऑकलैंड वनडे में अपने 10 ओवर में 23 रन देते हुए 4 विकेट लिए थे। उन्होंने 3 ओवर मेडन भी किए थे।
उनकी उम्दा गेंदबाजी के बावजूद भारत को उस मैच में 3 विकेट से हार मिली थी।
उस मैच में भारतीय टीम सिर्फ 108 रन पर ही सिमट गई थी।
श्रीनाथ ने न्यूजीलैंड में 22 वनडे मुकाबले खेले और इसकी 22 पारियों में 17.44 की शानदार औसत से 43 विकेट चटकाए।
#2
गुरनूर बरार (4/30, वेलिंगटन, 2026)
गुरनूर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 30 रन पर 4 विकेट लिए थे।
गुरनूर ने अपने एक ही ओवर में टॉम लैथम (7) और ग्लेन फिलिप्स (0) को आउट करते हुए बड़े झटके दिए।
दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने वेलिंग्टन के मैदान पर मिचेल सैंटनर (31) और नाथन स्मिथ (3) के भी विकेट चटकाए।
भारत ने मैच में डक वर्थ लुईस (DLS) नियम की बदौलत जीत दर्ज की।
#3
जवागल श्रीनाथ (4/52, नेपियर, 1995)
न्यूजीलैंड में तीसरा सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज भी श्रीनाथ हैं।
उन्होंने 1995 में नेपियर में खेले गए मैच में अपने 10 ओवर में 52 रन देते हुए 4 सफलताएं हासिल की थी।
उस मुकाबले में भारत ने पहले खेलते हुए 160 रन का स्कोर बनाया था और मेजबान टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल किया था।
कीवी टीम से स्टीफन फ्लेमिंग ने नाबाद 59 रन बनाए थे।
#4
मोहम्मद शमी (4/55, नेपियर, 2014)
भारतीय टीम को 2014 के न्यूजीलैंड दौरे पर पहले वनडे में 24 रन से हार मिली थी।
उस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 292/7 का स्कोर बनाया था। इस बीच मोहम्मद शमी ने 55 रन देते हुए 4 विकेट लिए थे।
उन्होंने मार्टिन गुप्टिल, जैसी राइडर, रॉस टेलर और नाथन मैकुलम के विकेट लिए थे।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 268 रन ही बना सकी थी।