वनडे क्रिकेट: नंबर-5 पर खेलते हुए सर्वोच्च पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज केएल राहुल ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे मैच में बेहतरीन शतक लगाया। उन्होंने मुल्लांपुर स्टेडियम में नाबाद 129 रन की पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का 9वां शतक साबित हुआ। उनकी इस पारी के बावजूद भारत को मैच में हार का सामना करना पड़ा। इस बीच नंबर-5 पर खेलते हुए सर्वोच्च पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।
#1
युवराज सिंह (139 बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, 2004)
पूर्व भारतीय दिग्गज युवराज सिंह ने 2004 में सिडनी में शतक लगाया था।
उस मैच में भारत ने जब 80 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट खोया, तब युवराज क्रीज पर आए।
उन्होंने 122 गेंदों में 139 रन की पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 2 छक्के शामिल रहे थे।
उनकी पारी की मदद से भारत ने पहले खेलते हुए 296/4 का स्कोर बनाया था।
जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य हासिल (DLS नियम की बदौलत) किया था।
#2
महेंद्र सिंह धोनी (134 बनाम इंग्लैंड, कटक, 2017)
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 2017 में दूसरे वनडे में बेहतरीन शतक लगाया था।
महेंद्र सिंह धोनी ने नंबर-5 पर खेलते हुए 122 गेंदों में 134 रन की पारी खेली थी, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल थे।
उनके इस शतक की मदद से भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 381/6 का स्कोर बनाया था।
जवाब में इंग्लिश टीम पूरे ओवर खेलने के बाद 366/8 का स्कोर ही बना सकी थी।
#3
केएल राहुल (129* बनाम वेस्टइंडीज, मुल्लांपुर, 2026)
भारत ने जब 141 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट खोया, तब राहुल क्रीज पर आए।
उन्होंने 5वें विकेट के लिए नमन धीर (30) के साथ मिलकर 65 रन जोड़े।
उन्होंने 41 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
अच्छी लय में नजर आ रहे राहुल ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ उपयोगी रन बटोरते हुए टीम का स्कोर 350 के पार पहुंचाया।
वह 87 गेंदों में 10 चौकों और 6 छक्कों की बदौलत 129 रन बनाकर नाबाद रहे।
#4
महेंद्र सिंह धोनी (124 बनाम ऑस्ट्रेलिया, नागपुर, 2009)
भारत ने 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 99 रन से जीत दर्ज की थी।
नागपुर में खेले गए उस मैच में धोनी ने नंबर-5 पर खेलते हुए 107 गेंदों में 124 रन की पारी खेली थी। उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के लगाए थे।
उनकी इस पारी की मदद से मेजबान टीम ने पहले खेलते हुए 354/7 का स्कोर बनाया था। जवाब में कंगारू टीम 255 रन पर सिमट गई।