Loading...
वनडे क्रिकेट: बिना किसी बल्लेबाज के शतक लगाए सबसे बड़ा टीम स्कोर बनाने वाली टीमें
इंग्लैंड की टीम इस सूची में पहले स्थान पर है (फाइल तस्वीर)

वनडे क्रिकेट: बिना किसी बल्लेबाज के शतक लगाए सबसे बड़ा टीम स्कोर बनाने वाली टीमें

Sep 17, 2026
03:25 pm

क्या है खबर?

वनडे क्रिकेट में बड़े स्कोर के लिए अक्सर किसी बल्लेबाज की शतकीय पारी को अहम माना जाता है। हालांकि, कई मौकों पर टीमों ने बिना किसी बल्लेबाज के शतक लगाए भी विशाल स्कोर खड़े किए हैं। इन मुकाबलों में कई बल्लेबाजों ने उपयोगी पारियां खेलकर टीम के स्कोर को बड़े स्तर तक पहुंचाया। ऐसे प्रदर्शन टीम की सामूहिक बल्लेबाजी क्षमता को दर्शाते हैं। आइए वनडे क्रिकेट में बिना किसी शतक के बने सबसे बड़े टीम स्कोर पर नजर डालते हैं।

#1

इंग्लैंड (400/8, साल- 2025) 

साल 2025 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे पर गई थी।

सीरीज के पहले वनडे में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 400/8 का बड़ा स्कोर बनाया। हालांकि, इस दौरान उनका कोई भी बल्लेबाज शतक नहीं लगा सका।

जैकब बेथल ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 82 रन बनाए। वहीं, बेन डकेट (60), जो रूट (57) और हैरी ब्रूक (58) ने भी अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

इंग्लैंड ने यह मुकाबला 238 रन से जीता था।

#2

दक्षिण अफ्रीका (392/6, साल- 2007) 

सूची में दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका की टीम है। उसने साल 2007 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ सेंचुरियन वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए 392/6 का स्कोर बना दिया था।

इस दौरान टीम के लिए सबसे बड़ी 88* रन की पारी जैक्स कैलिस ने खेली थी।

उनके अलावा एबी डिविलियर्स (67), ग्रीम स्मिथ (72) और मार्क बाउचर (78) ने भी अर्धशतक जड़े थे।

जवाब में पाकिस्तान 228 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

ADVERTISEMENT

#3

दक्षिण अफ्रीका (369/6, साल- 2017)

तीसरे स्थान पर भी दक्षिण अफ्रीका की टीम है। उसने साल 2017 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में 369/6 का बड़ा स्कोर बनाया था।

दक्षिण अफ्रीका का कोई भी बल्लेबाज शतक नहीं लगा पाया था।

फाफ डु प्लेसिस ने सबसे बड़ी नाबाद 91 रन की पारी खेली थी। उनके अलावा क्विंटन डिकॉक ने 73 और एडेन मार्करम ने 66 रन बनाए थे।

दक्षिण अफ्रीका ने 200 रन से मुकाबला जीता था।

ADVERTISEMENT

#4

श्रीलंका (366/6, साल- 2018)

चौथे स्थान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम है। साल 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ 5वें वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 366/6 का स्कोर बनाया था।

निरोशन डिकवेला ने 95 रन की पारी खेली थी। दिनेश चांदीमल ने 80 रन बनाए थे।

सदीरा समरविक्रमा (54) और कुसल मेंडिस (56) ने भी अर्धशतक लगाए थे।

जवाब में इंग्लैंड की टीम 26.1 ओवर में 132/9 रन ही बना सकी और डकवर्थ लुइस नियम (DLS) से 219 रन से हार गए थे।

ADVERTISEMENT