वनडे क्रिकेट: विराट कोहली द्वारा विदेशों में खेलते हुए बनाए गए सबसे तेज 50 रन
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम ने सीरीज के पहले वनडे में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को डक वर्थ लुईस (DLS) नियम की बदौलत 5 विकेट से हराया। ऑकलैंड में खेले गए मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए 74 रन की पारी खेली। इस बीच वनडे क्रिकेट में कोहली द्वारा विदेशों में खेलते हुए बनाए गए सबसे तेज 50 रन के बारे में जानते हैं।
#1
34 गेंदें बनाम ऑस्ट्रेलिया, कैनबरा, 2016
कोहली ने 2016 में कैनबरा में 34 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था।
उन्होंने सीरीज के चौथे वनडे मैच में जीत के लिए मिले 349 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ये पारी खेली थी।
कोहली ने मैच में 92 गेंदों का सामना करते हुए 106 रन बनाए थे, जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल था।
उनके इस शतक के बावजूद भारत को उस मैच में 25 रन से हार मिली थी।
#2
35 गेंदें बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 2026
ऑकलैंड ने न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए सभी विकेट खोकर सिर्फ 185 रन बनाए थे।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली ने 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था।
वह 51 गेंदों में 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 74 रन बनाकर आउट हुए थे।
बारिश से प्रभावित मैच में भारत को डक वर्थ लुईस (DLS) की बदौलत 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे मेहमान टीम ने हासिल किया था।
#3
36 गेंदें बनाम दक्षिण अफ्रीका, सेंचुरियन, 2018
कोहली ने 2018 में सेंचुरियन में खेले गए वनडे मैच में शतक लगाया था।
उस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 204 रन बनाए थे।
इसके जवाब में कोहली ने 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था।
उन्होंने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी को शतक में तब्दील किया था।
वह 96 गेंदों में 129 रन बनाकर नाबाद रहे थे और भारत ने मैच जीता था।
#4
38 गेंदें बनाम श्रीलंका, कोलंबो, 2017
कोहली ने 2017 में श्रीलंका दौरे पर चौथे वनडे में शतक लगाया था। उस मैच में उन्होंने 38 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था।
उम्दा प्रदर्शन करते हुए वह 96 गेंदों पर 131 रन बनाकर आउट हुए थे। अपनी पारी में उन्होंने 17 चौके और 2 छक्के लगाए थे।
उनके शतक की बदौलत भारत ने पहले खेलते हुए 375/5 का स्कोर बनाया था और श्रीलंका की टीम 207 रन पर ढेर हुई थी।