Loading...
वनडे: इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी, कोई नहीं खेल पाया 250 मुकाबले
जोस बटलर और इयोन मोर्गन ही इंग्लैंड के लिए 200 वनडे खेल पाए हैं (फाइल तस्वीर)

वनडे: इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी, कोई नहीं खेल पाया 250 मुकाबले

Jul 15, 2026
11:40 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में जोस बटलर ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। वह इंग्लैंड के लिए 200 वनडे खेलने वाले सिर्फ दूसरे क्रिकेटर बने। खास बात यह है कि इंग्लैंड के क्रिकेट इतिहास में अब तक कोई भी खिलाड़ी 250 वनडे का आंकड़ा नहीं छू सका है। आइए जानते हैं, इंग्लैंड के लिए वनडे में सबसे ज्यादा मैच किसने खेले हैं?

#1

इयोन मोर्गन (225 वनडे) 

पहले स्थान पर पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन हैं। उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने अपना एकमात्र वनडे विश्व कप खिताब जीता है।

मोर्गन ने 2009 में इंग्लैंड के लिए वनडे में डेब्यू किया और 2022 में अपना आखिरी मुकाबला खेले।

उन्होंने 230 पारियों में 39.75 की औसत से 6,957 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 14 शतक और 47 अर्धशतक निकले, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 148 रन रहा।

उन्होंने आयरलैंड क्रिकेट टीम के लिए भी 23 वनडे मुकाबले खेले थे।

#2

जोस बटलर (200 मैच)

इंग्लैंड के लिए साल 2012 में अपना पहला वनडे खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

उन्होंने अब तक 200 मैच खेले हैं और इसकी 172 पारियों में 38.87 की औसत से 5,520 रन बनाए हैं।

उनके बल्ले से 11 शतक और 29 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 162* रन रहा है।

ये खिलाड़ी 30 पारियों में नाबाद भी रहा है। बटलर ने 236 कैच लपके हैं और 39 स्टंप आउट किए हैं।

ADVERTISEMENT

#3

पॉल कॉलिंगवुड (197 मैच)

पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी पॉल कॉलिंगवुड तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 2001 में अपना पहला वनडे मुकाबला खेला था। आखिरी बार वह 2011 में खेलते हुए नजर आए थे।

इस खिलाड़ी ने 197 मैचों की 181 पारियों में 35.36 की औसत से 5,092 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 9 शतक और 26 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 120* रन था।

गेंदबाजी में उन्होंने 38.68 की औसत से 111 विकेट लिए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/31 का रहा था।

ADVERTISEMENT

#4

जेम्स एंडरसन (194 मैच)

साल 2002 में वनडे क्रिकेट में पदार्पण करने वाले इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन इस सूची में चौथे स्थान पर हैं।

उन्होंने 2015 में अपना आखिरी वनडे मुकाबला खेला था।

एंडरसन ने 194 वनडे मैचों की 191 पारियों में 29.22 की औसत से 269 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने 11 बार 4 विकेट हॉल और 2 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए थे।

वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/23 का रहा था।

ADVERTISEMENT