Loading...
भारत के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, आंकड़े कर देंगे हैरान
ब्लेयर टिकनर ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है (फाइल तस्वीर)

भारत के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, आंकड़े कर देंगे हैरान

Nov 04, 2026
11:59 am

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया और कीवी टीम को 40.2 ओवर में महज 185 रन पर समेट दिया। हालांकि, नंबर-11 पर बल्लेबाजी करने उतरे ब्लेयर टिकनर ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने मैच में 4 छक्के लगाए। वनडे क्रिकेट के इतिहास में भारत के खिलाफ ऐसा कारनामा सिर्फ 2 बार हुआ है। आइए इस रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं।

रिकॉर्ड

ये बना रिकॉर्ड

वनडे क्रिकेट के इतिहास में भारत के खिलाफ अब तक सिर्फ 2 बार ऐसा हुआ है, जब किसी नंबर-11 के बल्लेबाज ने एक पारी में 2 या उससे ज्यादा छक्के जड़े हैं।

दोनों बार यह कारनामा न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने किया है।

इससे पहले साल 2003 में शेन बॉन्ड ने ऑकलैंड में भारत के खिलाफ 3 छक्के लगाए थे। वहीं, 2026 में ब्लेयर ने इसी मैदान पर 4 छक्के जड़कर यह खास उपलब्धि हासिल की।

बल्लेबाज

न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का ऐसा रहा प्रदर्शन 

ब्लेयर ने 23 गेंदों में 34 रन बनाकर गुरनूर बराड़ की गेंद पर आउट हुए। उनके बल्ले से एक चौका और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 147.83 की रही।

उनके अलावा ग्लेन फीलिप्स ने 51 गेंदों का सामना करते हुए 30 रन बनाए। उनके बल्ले से 2 चौके और एक छ्क्का निकला।

टिम साइफर्ट ने 43 गेंदों का सामना कर 38 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप रहे। अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

ADVERTISEMENT