Loading...
वनडे क्रिकेट: लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए सबसे बेहतर औसत वाले बल्लेबाज
सफल रन चेज में कमाल के हैं रूट के आंकड़े (तस्वीर: एक्स/@ICC)

वनडे क्रिकेट: लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए सबसे बेहतर औसत वाले बल्लेबाज

Jul 17, 2026
06:13 pm

क्या है खबर?

कुछ बल्लेबाजों को दबाव की परिस्थितियों में बल्लेबाजी करना बेहद पसंद होता है। ऐसे खिलाड़ी लक्ष्य का पीछा करते हुए रन बनाने में काफी सफल होते हैं। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज जो रूट भी इसी अंदाज के खिलाड़ी हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में नाबाद 99 रन बनाते हुए टीम को जीत दिलाई। इस बीच लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए सबसे बेहतर औसत वाले खिलाड़ियों (कम से कम 2,000 रन) के बारे में जानते हैं।

#1 

महेंद्र सिंह धोनी (102.71)

महेंद्र सिंह धोनी ने लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए 75 पारियों में 102.71 की शानदार औसत से 2,876 रन बनाए थे।

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने इन मैचों में 22 स्कोर 50+ रन के किए। धोनी ने उन पारियों में 2 शतक भी लगाए, जिनमें भारत ने जीत दर्ज की थी।

2005 में जयपुर में श्रीलंका के खिलाफ उनकी 183* रन की पारी सफल रन चेज में संयुक्त रूप से तीसरा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।

#2 

जो रूट (91.59)

रूट का लक्ष्य का सफलतापूवक पीछा करते हुए औसत 90 से अधिक का रहा है। यह दिखाता है कि उनके द्वारा बनाए गए रन टीम के लिए बेहद उपयोगी हैं।

रूट ने सफल रन चेज में 47 पारियों में 2,473 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं।

इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन (55.97) इस सूची में 50+ औसत वाले इकलौते अन्य इंग्लिश खिलाड़ी हैं।

ADVERTISEMENT

#3 

विराट कोहली (89.07)

विराट कोहली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम को कई यादगार मैच जिताए हैं।

इस दिग्गज ने जीते हुए मैचों की दूसरी पारी में 105 पारियों में 89.07 की औसत के साथ 6,000 से अधिक रन बनाए हैं।

कोहली के बल्ले से इन सफल चेज में 24 शतक निकले हैं, जबकि किसी अन्य बल्लेबाज के नाम 15 शतक भी नहीं हैं।

वह इन मुकाबलों में 50+ स्कोर की 50 पारियां (53) खेलने वाले इकलौते बल्लेबाज भी हैं।

ADVERTISEMENT

#4 

एबी डिविलियर्स (82.77)

इस सूची में 80 से अधिक की औसत वाले इकलौते अन्य बल्लेबाज पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एबी डिविलियर्स हैं।

उन्होंने सफलतापूर्वक रनों का पीछा करते हुए 59 वनडे पारियों में 82.77 की उम्दा औसत के साथ 2,566 रन बनाए थे।

प्रोटियाज खिलाड़ी ने इस दौरान 5 शतक और 18 अर्धशतक भी लगाए थे।

वहीं ऑस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क (73.86) इस सूची में 70+ औसत वाले इकलौते अन्य बल्लेबाज हैं।

ADVERTISEMENT