Loading...
राहुल द्रविड़-रवि शास्त्री नहीं, ऑस्ट्रेलिया का ये दिग्गज बन सकता है इंग्लैंड का अगला कोच
जस्तिन लैंगर इंग्लैंड के कोच बन सकते हैं (फाइल तस्वीर)

राहुल द्रविड़-रवि शास्त्री नहीं, ऑस्ट्रेलिया का ये दिग्गज बन सकता है इंग्लैंड का अगला कोच

Jul 21, 2026
07:52 pm

क्या है खबर?

ब्रेंडन मैकुलम को टेस्ट टीम के मुख्य कोच पद से हटाए जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज जस्टिन लैंगर इंग्लैंड के अगले टेस्ट कोच बनने की रेस में सबसे आगे हैं। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) की शॉर्टलिस्ट में उनका नाम सबसे ऊपर है। हालांकि, उनके IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और द हंड्रेड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के साथ जुड़े रहने को लेकर स्थिति साफ नहीं है। माना जा रहा है कि वह जल्द ECB से बातचीत करेंगे।

तलाश

रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ रेस में नहीं 

नए मुख्य कोच की तलाश के बीच पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ का नाम इस पद की दौड़ से बाहर हो गया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों दिग्गजों को लेकर चर्चा जरूर हुई थी, लेकिन वे ECB की मौजूदा भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा नहीं हैं।

ECB अगले महीने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले नए कोच की नियुक्ति करना चाहता है।

लैंगर का कोच बनना तय माना जा रहा है।

मना

कोच पद के लिए एंडी फ्लावर ने कर दिया था मना

एंडी फ्लावर, जो इस समय द हंड्रेड में लंदन स्पिरिट की कोचिंग कर रहे हैं और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लगातार 2 IPL खिताब दिला चुके हैं। कोच बनने की रेस से खुद को बाहर कर चुके हैं।

वहीं, लैंगर से अगर ECB संपर्क करता है तो उनको फैसला लेना होगा कि वह इंग्लैंड की जिम्मेदारी स्वीकार करें, फ्रेंचाइजी क्रिकेट जारी रखें या दोनों भूमिकाओं में संतुलन बनाएं।

फ्लावर ने भी ऐसी स्थिति में फ्रेंचाइजी क्रिकेट को चुना था।

ADVERTISEMENT

जिम्बाब्वे

2009 से 2014 तक इंग्लैंड के मुख्य कोच थे फ्लावर

फ्लावर 2009 से 2014 तक इंग्लैंड के मुख्य कोच रहे थे। उनके कार्यकाल में इंग्लैंड ने एशेज सीरीज जीती और भारत दौरे पर भी टेस्ट सीरीज अपने नाम की थी।

फ्लावर की कोचिंग में ही RCB ने पहली बार IPL की ट्रॉफी अपने नाम की थी।

फ्लावर ने कहा था, "मेरे लिए सबसे अहम बात यह है कि मैं इस समय जो काम कर रहा हूं, उससे बेहद खुश हूं। मैंने खुद को इस दौड़ से बाहर कर लिया है।"

ADVERTISEMENT

आंकड़े

ऐसे रहे मैकुलम के आंकड़े 

मैकुलम ने इंग्लैंड के कोच के रूप में अपने कार्यकाल का अंत 27 जीत, 2 ड्रॉ और 20 हार के साथ किया।

उनके कार्यकाल के आखिरी दौर में इंग्लैंड का प्रदर्शन काफी गिर गया था।

टीम ने अपने पिछले 9 टेस्ट मुकाबलों में से 7 में हार का सामना किया। मैकुलम का कार्यकाल न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हुआ था, जहां इंग्लैंड ने 3-0 से जीत दर्ज की थी।

वहीं, उनका कार्यकाल न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज हार के साथ खत्म हुआ।

ADVERTISEMENT