Page Loader
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: निशान मुदष्का ने जड़ा दूसरा टेस्ट अर्धशतक, 500 रन भी पूरे किए 
निशान मदुष्का ने जड़ा अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@SriLankaTweet)

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: निशान मुदष्का ने जड़ा दूसरा टेस्ट अर्धशतक, 500 रन भी पूरे किए 

Mar 30, 2024
01:47 pm

क्या है खबर?

श्रीलंका क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज निशान मदुष्का ने चटगांव में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट के पहले दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक (57) जड़ा। यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा और बांग्लादेश के खिलाफ पहला अर्धशतक रहा। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 500 रन पर भी पूरे कर लिए। उनकी पारी की बदौलत श्रीलंका को मैच में शानदार शुरुआत मिली। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही मदुष्का की पारी और साझेदारी?

मदुष्का और दिमुथ करुणारत्ने की सलामी जोड़ी ने श्रीलंका को मजबूत शुरुआत दिलाई। इस दौरान मदुष्का ने समझदारी भरी पारी खेलते हुए न केवल स्कोर को आगे बढ़ाया, बल्कि अपना अर्धशतक भी पूरा किया। उन्होंने करुणारत्ने के साथ पहले विकेट के लिए 96 रनों की अहम साझेदारी निभाई। मुदष्का अपनी पारी में 105 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए। वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए।

करियर

कैसा रहा है मदुष्का का टेस्ट करियर? 

मदुष्का ने मार्च 2023 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था। वह 8 टेस्ट की 13 पारियों में 42.75 की औसत से 513 रन बना चुके हैं। इसमें उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक जड़े हैं। उन्होंने अपने करियर के पहले शतक को ही दोहरे शतक में तब्दील कर दिया था। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने 59 मैच में 4,637 रन बनाए हैं। इसमें 13 शतक और 21 अर्द्धशतक शामिल हैं।