LOADING...
न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज: डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम ने जड़ा तीसरे टेस्ट में शतक, जानिए आंकड़े 
डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम ने शानदार शतकीय पारी खेली है (तस्वीर: एक्स/@BLACKCAPS)

न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज: डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम ने जड़ा तीसरे टेस्ट में शतक, जानिए आंकड़े 

Dec 18, 2025
09:59 am

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन कीवी टीम के सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने शानदार शतकीय पारी खेली। लैथम के टेस्ट करियर का यह 15वां और वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा शतक रहा। कॉनवे ने अपने टेस्ट करियर का छठा और वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला ही शतक लगाया। ऐसे में आइए दोनों की पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी

ऐसी रही दोनों खिलाड़ियों की पारी 

मैच में कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनका ये फैसला सही साबित हुआ। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने आराम से अपनी पारी आगे बढ़ाई और टीम का स्कोर 250 के पार ले गए। वेस्टइंडीज का कोई भी गेंदबाज इन दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ परेशानी नहीं खड़ी कर पाया। लैथम ने इस सीरीज में दूसरा शतक लगाया है। पहले टेस्ट मैच में भी इस खिलाड़ी ने 145 रन की शतकीय पारी खेली थी।

प्रदर्शन

वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसा रहा है लैथम का प्रदर्शन 

लैथम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच 2014 में खेला था। अब तक इस टीम के खिलाफ उन्होंने 10 मुकाबले खेले हैं और इसकी 16 पारियों में 51 से ज्यादा की औसत से 700 से अधिक रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 2 शतक के अलावा 4 अर्धशतक भी निकले हैं। इस खिलाड़ी ने अपने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा रन (1,139) श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ बनाए हैं।

Advertisement

पारी

कॉनवे का वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसे हैं आंकड़े 

कॉनवे ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक सिर्फ 3 टेस्ट मैच खेले हैं। इसकी 5 पारियों में 88 की उम्दा औसत के साथ 250 से ज्यादा रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 1 शतक के अलावा 1 अर्धशतक भी निकला है। इस खिलाड़ी ने अपने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा रन भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ बनाए हैं। उन्होंने 4 मैच की 8 पारियों में 37.50 की औसत से 300 रन बनाए हैं।

Advertisement

करियर

ऐसा रहा है दोनों खिलाड़ियों का टेस्ट करियर 

लैथम ने पहला टेस्ट मैच साल 2014 में खेला था। अब तक इस खिलाड़ी ने 91 मुकाबले खेले हैं और इसकी 163 पारियों में लगभग 40 की औसत से 6,100 से अधिक रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 15 शतक के अलावा 31 अर्धशतक भी निकले हैं। कॉनवे ने 32 टेस्ट की 59 पारियों में 41 से अधिक की औसत के साथ 2,300 से ज्यााद रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 6 शतक के अलावा 13 अर्धशतक भी निकले हैं।

Advertisement