NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: केन विलियमसन ने लगाया टेस्ट करियर का 27वां शतक, जानिए आंकड़े 
    खेलकूद

    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: केन विलियमसन ने लगाया टेस्ट करियर का 27वां शतक, जानिए आंकड़े 

    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: केन विलियमसन ने लगाया टेस्ट करियर का 27वां शतक, जानिए आंकड़े 
    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 13, 2023, 11:43 am 0 मिनट में पढ़ें
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: केन विलियमसन ने लगाया टेस्ट करियर का 27वां शतक, जानिए आंकड़े 
    केन विलियमसन ने लगाया टेस्ट करियर का 27वां शतक (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के केन विलियमसन ने दूसरी पारी में शानदार शतक (121*) लगाते हुए टीम को जीत दिलाई है। पूर्व कीवी कप्तान का यह टेस्ट क्रिकेट में 27वां शतक है। उन्होंने शतकों के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज गैरी सोबर्स को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 93 टेस्ट में 26 शतक थे। आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    शतकीय पारी के दौरान विलियमसन ने की अहम साझेदारियां 

    पहली पारी में सिर्फ 1 रन बनाने वाले विलियमसन ने दूसरी पारी में 11 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 121 रन बनाए। दूसरी पारी में उन्होंने धैर्य से बल्लेबाजी की और टॉम लैथम के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी की। इसके बाद तीसरे विकेट के लिए उन्होंने हेनरी निकोलस के साथ मिलकर 40 रन जोड़े। चौथे विकेट के लिए विलियमसन ने डेरिल मिचेल (81) के साथ 142 रन की साझेदारी की।

    श्रीलंका के खिलाफ पूरे किए अपने 1,000 रन 

    विलियमसन को श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी करना बेहद पसंद है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ आज अपना चौथा शतक लगाया। इस बीच उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपने 1,000 रन भी पूरे किए हैं। विलियमसन ने श्रीलंका के खिलाफ अब तक 11 टेस्ट खेल लिए हैं, जिसमें 65 से ऊपर की औसत से 1,050 से अधिक रन बना लिए हैं। वह टेस्ट करियर में श्रीलंका से पहले सिर्फ पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ ही 1,000 से अधिक रन बना सके हैं।

    घर पर खेलते हुए पूरे किए 4,000 टेस्ट रन 

    विलियमसन ने अपनी शतकीय पारी के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने घर पर खेलते हुए अपने 4,000 रन पूरे कर लिए हैं। वह न्यूजीलैंड की ओर से घर पर खेलते हुए ये आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके बाद न्यूजीलैंड की सरजमीं पर दूसरे सबसे ज्यादा टेस्ट रन रॉस टेलर ने बनाए हैं, जिन्होंने 54 घरेलू टेस्ट में 53.49 की औसत से 3,905 रन बनाए थे।

    शानदार रहा है विलियमसन का टेस्ट करियर 

    न्यूजीलैंड से सर्वाधिक टेस्ट रन बना चुके विलियमसन के अब 93 टेस्ट में 53.80 की औसत से 7,909 रन हो गए हैं। विलियमसन ने टेस्ट शतकों के मामले में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलन बॉर्डर की बराबरी कर ली है। सक्रिय खिलाड़ियों में केवल भारत के विराट कोहली (28), इंग्लैंड के जो रूट (29) और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ (30) के नाम उनसे अधिक टेस्ट शतक हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    टेस्ट क्रिकेट
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    केन विलियमसन
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: डैरिल मिचेल ने लगाया करियर का आठवां टेस्ट अर्धशतक न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: केन विलियमसन ने लगाया करियर का 34वां टेस्ट अर्धशतक केन विलियमसन
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: श्रेयस अय्यर अहमदाबाद टेस्ट से हुए बाहर  श्रेयस अय्यर
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने विराट कोहली विराट कोहली

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    पहला टेस्ट: श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को दिया 285 रन का लक्ष्य, ऐसा रहा चौथा दिन  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: ब्लेयर टिकनर ने चटकाए दूसरी पारी में 4 विकेट, जानिए आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम घोषित, माइकल ब्रेसवेल की वापसी  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: दिनेश चांदीमल ने टेस्ट क्रिकेट में 5,000 रन पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े  दिनेश चांदीमल

    केन विलियमसन

    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: केन विलियमसन 8,000 टेस्ट रन पूरे करने के हैं करीब, जानिए आंकड़े  टेस्ट क्रिकेट
    न्यूजीलैंड के सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बने केन विलियमसन, बोले- यह सम्मान की बात टेस्ट क्रिकेट
    दूसरा टेस्ट: इंग्लैंड को जीत के लिए चाहिए 210 रन, ऐसा रहा चौथे दिन का खेल  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड: केन विलियमसन ने लगाया टेस्ट करियर का 26वां शतक, जानिए उनके आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    पहला टेस्ट: न्यूजीलैंड ने पहली पारी में की शानदार वापसी, ऐसा रहा मैच का तीसरा दिन  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: डेरिल मिचेल ने जमाया टेस्ट करियर का पांचवां शतक, जानिए उनके आंकड़े  डेरिल मिचेल
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम DRS का इस्तेमाल करने में है सबसे फिसड्डी, देखें रोचक आंकड़े  टेस्ट क्रिकेट
    न्यूजीलैंड के लिए 5,000 या उससे अधिक टेस्ट रन बनाने वाले दूसरे ओपनर बने टॉम लैथम  टेस्ट क्रिकेट

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023