NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: एंजेलो मैथ्यूज 7,000 टेस्ट रन बनाने वाले तीसरे श्रीलंकाई बने, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: एंजेलो मैथ्यूज 7,000 टेस्ट रन बनाने वाले तीसरे श्रीलंकाई बने, जानिए उनके आंकड़े 
    एंजेलो मैथ्यूज ने पूरे किए 7,000 टेस्ट रन (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: एंजेलो मैथ्यूज 7,000 टेस्ट रन बनाने वाले तीसरे श्रीलंकाई बने, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 09, 2023
    11:07 am

    क्या है खबर?

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट के दौरान श्रीलंका क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

    मैच के पहले दिन के दौरान मैथ्यूज ने अपने टेस्ट करियर के 7,000 रन पूरे कर लिए हैं और वह इस आंकड़े को छूने वाले श्रीलंका के सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

    आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    आंकड़े 

    जयसूर्या से आगे निकले मैथ्यूज 

    जब श्रीलंका ने 151 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खोया तब मैथ्यूज बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने दिनेश चांदीमल के साथ मिलकर 82 रन की साझेदारी करके टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया।

    अच्छी बल्लेबाजी कर रहे मैथ्यूज अर्धशतक बनाने से चूक गए और 47 रन बनाकर आउट हुए।

    अपनी पारी के दौरान उन्होंने रनों के मामले में सनथ जयसूर्या (6,973) को पीछे छोड़ दिया है और तीसरे सर्वाधिक रन वाले श्रीलंकाई बन चुके हैं।

    क्लब 

    संगाकारा और जयवर्धने के क्लब में जुड़े मैथ्यूज 

    मैथ्यूज के अब 101 टेस्ट की 179 पारी के बाद 45.16 की औसत से 7,000 रन हो गए हैं। इस बीच वह 13 शतक और 38 अर्धशतक लगा चुके हैं। उनसे पहले कुमार संगाकारा और महेला जयवर्धने ये आंकड़ा छूने वाले श्रीलंकाई हैं।

    बता दें, संगाकारा ने अपने टेस्ट करियर में 57.40 की औसत से 12,400 रन बनाए हैं।

    पूर्व कप्तान जयवर्धने के नाम टेस्ट में लगभग 50 की औसत से 11,814 रन हैं।

    मैथ्यूज बनाम न्यूजीलैंड 

    न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे सर्वाधिक टेस्ट रन वाले श्रीलंकाई 

    मैथ्यूज को न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करना पसंद है। उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ अब तक 12 टेस्ट की 21 पारियों में 52.11 की औसत से 886 रन बना लिए हैं। वह इस टीम के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आठवां अर्धशतक बनाने से चूक गए।

    मैथ्यूज न्यूजीलैंड के विरुद्ध तीसरे सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाज बन गए हैं। जयवर्धने (1,028) और संगाकारा (887) न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक रन वाले श्रीलंकाई हैं।

    पहला टेस्ट 

    पहले टेस्ट में बल्लेबाजी कर रही है श्रीलंका  

    श्रीलंका के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत क्राइस्टचर्च टेस्ट से हो गई है। सीरीज के पहले टेस्ट के पहले दिन, खबर लिखे जाने तक श्रीलंका ने 6 विकेट के नुकसान पर 279 रन बना लिए हैं। इस समय आखिरी सत्र का खेल खेला जा रहा है। क्रीज पर धनंजय डी सिल्वा (29) और कसुन रजिता (0) बने हुए हैं।

    श्रीलंका से कुसल मेंडिस (87) और कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (50) ने अर्धशतक लगाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एंजेलो मैथ्यूज
    टेस्ट क्रिकेट
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    एंजेलो मैथ्यूज

    लो-स्कोरिंग मुकाबले में मलिंगा की बदौलत श्रीलंका ने इंग्लैंड को हराया, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2019: बेकार गया पूरन का शतक, श्रीलंका ने रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराया वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    रोहित-राहुल के शतक की बदौलत भारत ने श्रीलंका को हराया, जानें मैच में बने रिकॉर्ड रोहित शर्मा
    श्रीलंका ने घोषित की भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज़ के लिए टीम, मैथ्यूज की हुई वापसी भारतीय क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ली 179 रन की बढ़त, दूसरे दिन बने ये रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी, तीसरा टेस्ट: पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 197 रन, हासिल की बढ़त  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: उमेश यादव की बड़ी उपलब्धि, दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल उमेश यादव
    श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम घोषित, जानिए अहम जानकारी  श्रीलंका क्रिकेट टीम

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    भारत बनाम श्रीलंका: ईडन गार्डन मैदान के वनडे क्रिकेट से जुड़े अहम आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा बनाम वीरेंद्र सहवाग: वनडे क्रिकेट में कैसे रहे हैं दोनों के तुलनात्मक आंकड़े? वीरेंद्र सहवाग
    भारत बनाम श्रीलंका: दिलशान मधुशंका की चोट पर आया अपडेट, मिस कर सकते हैं बाकी सीरीज भारतीय क्रिकेट टीम
    ईडन गार्डन में वनडे मैचों में कैसा रहा है श्रीलंका का प्रदर्शन? भारतीय क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारतीय क्रिकेट टीम
    ट्रेंट बोल्ट के लिए खुले हैं दरवाजे, उम्मीद है वनडे विश्व कप खेलेंगे- न्यूजीलैंड के चयनकर्ता ट्रेंट बोल्ट
    इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम घोषित, काइल जैमीसन की वापसी इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    हैरी ब्रूक ने कीवी स्पिनर के खिलाफ लगाए पिंक बॉल से लगातार 5 छक्के, देखें वीडियो इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025