LOADING...
दक्षिण अफ्रीका ने चौथे टी-20 में न्यूजीलैंड को हराया, सीरीज में 2-2 से हासिल की बराबरी
दक्षिण अफ्रीका ने जीता मुकाबला (तस्वीर: एक्स/@BLACKCAPS)

दक्षिण अफ्रीका ने चौथे टी-20 में न्यूजीलैंड को हराया, सीरीज में 2-2 से हासिल की बराबरी

Mar 22, 2026
03:06 pm

क्या है खबर?

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने चौथे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को 19 रन से हराते हुए सीरीज में 2-2 से बराबरी हासिल की। वेलिंगटन में हुए मैच में मेहमान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164/5 का स्कोर बनाया। जवाब में कीवी टीम 18.5 ओवर में 145 रन पर ही सिमट गई। सीरीज का आखिरी मैच 25 मार्च को खेला जाएगा। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा 

इस तरह से रोचक रहा मुकाबला 

वियान मुल्डर (0) के जल्दी आउट होने के बाद टोनी डी जोरजी (23) और कॉनर एस्टरहुइजन (57) ने पारी को संभाला। इसके बाद रुबिन हरमन (28) और डायन फॉरेस्टर (19) ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। न्यूजीलैंड से काइल जैमीसन ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए टिम रॉबिन्सन (32) और डेन क्लीवर (26) ने अच्छी बल्लेबाजी की। इनके अलावा टीम के बल्लेबाजों ने निराश किया।

अर्धशतक 

कॉनर एस्टरहुइजन ने अपना पहला अर्धशतक लगाया 

जब दक्षिण अफ्रीका ने 0 के स्कोर पर ही अपना पहला विकेट खो दिया था, तब एस्टरहुइजन क्रीज पर आए। उन्होंने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक लगाया। वह 36 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस अर्धशतकीय पारी में उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अब तक 4 पारियों में 120.19 की स्ट्राइक रेट के साथ 125 रन हो गए हैं।

Advertisement

जानकारी

गेराल्ड कोएट्जी ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 

दक्षिण अफ्रीका की ओर से गेराल्ड कोएट्जी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने अपने 3.5 ओवर में 31 रन देते हुए 3 विकेट लिए। यह उनेक टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। उन्होंने अब तक 17 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 20 विकेट लिए हैं।

Advertisement

गेंदबाजी 

ऐसी रही दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी 

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने अपने 4 ओवर में 22 रन देते हुए 2 विकेट लिए। प्रेनेलन सुब्रायन ने 3 ओवर में 13 रन देते हुए 2 सफलताएं हासिल की। वियान मुल्डर ने 3 ओवर में 30 रन देते हुए एक विकेट चटकाया। जॉर्ज लिंडे कोई विकेट हासिल नहीं कर सके। उन्होंने सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी की। ऑटनील बार्टमैन ने 30 रन देते हुए 2 विकेट चटकाए।

Advertisement