Loading...
न्यूजीलैंड बनाम भारत: रोहित शर्मा ने सीरीज में 7.50 की औसत से बनाए रन, जानिए प्रदर्शन
रोहित शर्मा ने वनडे सीरीज में किया निराश (तस्वीर: एक्स/@ICC)

न्यूजीलैंड बनाम भारत: रोहित शर्मा ने सीरीज में 7.50 की औसत से बनाए रन, जानिए प्रदर्शन

Nov 15, 2026
10:23 am

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम के शीर्षक्रम के बल्लेबाजों ने निराशा किया। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए यह सीरीज किसी बुरे सपने की तरह रही। सीरीज के पांचवें और आखिरी वनडे में वह 13 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पिछली पारी में वह खाता भी नहीं खोल सके थे। आइए उनके इस सीरीज के निराशाजनक आंकड़ों के बारे में जानते हैं।

प्रदर्शन 

सीरीज में सिर्फ 7.50 की रही रोहित की औसत 

रोहित ने इस सीरीज में 7.50 की औसत से 4 पारियों में कुल 30 रन बनाए। मौजूदा सीरीज में उनके स्कोर क्रमशः 0, 23, 0 और 7 रन रहे।

बतौर सलामी बल्लेबाज यह किसी एक सीरीज में उनकी सबसे कम बल्लेबाजी औसत है।

उनकी सबसे खराब औसत वाली सीरीज श्रीलंका के खिलाफ 2012 में आई थी, जिसमें उन्होंने 2.5 की औसत के साथ 5 पारियों में सिर्फ 13 रन बनाए थे। तब रोहित नंबर-4 पर खेले थे।

औसत 

न्यूजीलैंड में रोहित की औसत में आई गिरावट 

रोहित को न्यूजीलैंड में बल्लेबाजी करने में कठिनाई होती रही है।

उन्होंने न्यूजीलैंड में अब तक 19 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 17 पारियों में उन्होंने 29.18 की औसत और 72.17 की स्ट्राइक रेट के साथ 467 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए हैं।

वह न्यूजीलैंड में अब तक एक भी वनडे शतक नहीं लगा सके हैं और 87 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है।

ADVERTISEMENT