न्यूजीलैंड बनाम भारत: मिचेल सैंटनर ने दूसरे टी-20 में लिए 4 विकेट, हासिल की ये उपलब्धि
क्या है खबर?
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को सीरीज के दूसरे टी-20 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 4 विकेट से हार मिली। क्राइस्टचर्च में खेले गए मैच में मेजबान टीम ने पहले खेलते हुए 180/5 का स्कोर बनाया। भारत ने इस लक्ष्य को एक गेंद शेष रहते हासिल किया। हार के बावजूद कीवी टीम से मिचेल सैंटनर ने उम्दा गेंदबाजी की। उन्होंने 4 विकेट लिए और वह अपनी टीम से सबसे सफल गेंदबाज रहे।
गेंदबाजी
शानदार रही सैंटनर की गेंदबाजी
सैंटनर ने अभिषेक शर्मा (27) को आउट करते हुए अपने विकेटों का खाता खोला।
बाएं हाथ के इस स्पिनर ने अपने अगले ओवर में कप्तान श्रेयस अय्यर (7) और अक्षर पटेल (11) के रूप में 2 अहम सफलताएं हासिल की।
सैंटनर ने कमाल की गेंदबाजी करना जारी रखा और अपने चौथे ओवर में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे नमन धीर (31) को पवेलियन की राह दिखाई।
अपने 4 ओवर के कोटे में उन्होंने सिर्फ 21 रन दिए।
रिकॉर्ड
भारत के खिलाफ 2 बार 4 विकेट लेने वाले पहले स्पिनर बने सैंटनर
सैंटनर टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के खिलाफ एक से ज्यादा बार 4 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज हैं। पहली बार उन्होंने टी-20 विश्व कप 2016 में नागपुर में (4/11) ऐसा किया था और जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
सैंटनर के अलावा श्रीलंका के वनिंदु हसरंगा (4/9, कोलंबो, 2021), न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी (4/20, जोहानसबर्ग, 2007) और नामीबिया के गेरहार्ड इरास्मस (4/20, दिल्ली, 2026) एक-एक बार 4 विकेट लेने वाले स्पिनर हैं।
लेखा-जोखा
भारत ने इस तरह से जीता मुकाबला
न्यूजीलैंड से टिम सीफर्ट (7), फिन एलन (16) और डेरिल मिचेल (6) जल्दी पवेलियन लौट गए।
इसके बाद फिलिप्स (70) और जैकब्स (58) ने अर्धशतक लगाए और टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।
जवाब में भारत से सैमसन (14) और वैभव सूर्यवंशी (4) जल्दी आउट हुए।
अभिषेक शर्मा (27) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके।
इसके बाद तिलक (51*) और नितीश रेड्डी (26*) ने संघर्ष करते हुए 19.5 ओवर में जीत दिलाई।