Loading...
न्यूजीलैंड बनाम भारत: पहले वनडे मैच से बाहर हुए डेवोन कॉनवे <a target="_blank" href=" https://hindi.newsbytesapp.com/news/sports/devon-conway " rel="noopener"> </a>
पहले वनडे से बाहर हुए कॉनवे (तस्वीर: एक्स/@BLACKCAPS)

न्यूजीलैंड बनाम भारत: पहले वनडे मैच से बाहर हुए डेवोन कॉनवे  

Nov 03, 2026
10:05 am

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 4 नवंबर से वनडे सीरीज का पहला मैच खेलना है। सीरीज के शुरुआती मैच से पहले कीवी टीम के लिए बुरी खबर है। दरअसल, न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे चोट के कारण ऑकलैंड में होने वाले पहले वनडे से बाहर हो गए हैं। वह ट्रेनिंग में फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

चोट 

मैट हेनरी से टकराकर चोटिल हुए कॉनवे 

NZC के मुताबिक, ट्रेनिंग सेशन के दौरान मैट हेनरी से टकराने के कारण उनके सिर में चोट लगी है।

यह घटना मंगलवार को ईडन पार्क में हुई, जब दोनों खिलाड़ी कैच लेने की कोशिश में आपस में टकरा गए।

दोनों को तुरंत मेडिकल मदद दी गई और उनके सिर की चोट की जांच की गई।

इसके बाद कॉनवे को आगे की जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां 'कनकशन' की पुष्टि हुई।

बयान 

NZC ने जारी किया बयान 

NZC ने एक बयान में कहा, "दोनों खिलाड़ियों की स्थिति पर नजर रखी जाएगी और भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में उनके खेलने को लेकर जानकारी समय आने पर दी जाएगी।"

दिलचस्प रूप से हेनरी खुद चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। वह भारत के खिलाफ पिछले 3 टी-20 मैचों में नहीं खेल पाए थे क्योंकि उनकी दाईं जांघ की मांसपेशियों में हल्की चोट आ गई थी।

ADVERTISEMENT

चोट 

चोटिल खिलाड़ियों से परेशान है न्यूजीलैंड की टीम 

न्यूजीलैंड के घायल खिलाड़ियों की लंबी सूची में कॉनवे का नाम भी जुड़ गया है।

इससे पहले बल्लेबाज मार्क चैपमैन और रचिन रविंद्र हैमस्ट्रिंग और कंधे की चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं।

टिम साइफर्ट को शुरू में केवल पहले 2 वनडे मैचों के लिए ही शामिल किया जा रहा था। उन्हें अब पूरी सीरीज के लिए टीम में शामिल कर लिया गया है।

सैंटनर ने संकेत दिए हैं कि साइफर्ट के खेलने की संभावना है।

ADVERTISEMENT

बयान 

साइफर्ट को मिल सकता है मौका- सैंटनर 

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने साइफर्ट को लेकर कहा, "मुझे लगता है कि हमारी टीम में साइफर्ट बैकअप बल्लेबाज है। इसलिए अगर डेव (कॉनवे) उपलब्ध नहीं होते हैं, जो कि काफी दुखद है, तो शायद उनकी जगह सीधे तौर पर साइफर्ट को शामिल कर लिया जाएगा। वह (कॉनवे) वनडे क्रिकेट में हमारे प्रमुख बल्लेबाज हैं और टी-20 सीरीज के दौरान अपने मौके का इंतजार कर रहे थे।"

ADVERTISEMENT