Loading...
न्यूजीलैंड बनाम भारत: बारिश के कारण 40 ओवर का होगा तीसरा मुकाबला, जानिए सभी अहम जानकारी 
भारतीय टीम ने तीसरे वनडे में टॉस जीता (फाइल तस्वीर)

न्यूजीलैंड बनाम भारत: बारिश के कारण 40 ओवर का होगा तीसरा मुकाबला, जानिए सभी अहम जानकारी 

Nov 10, 2026
09:24 am

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा वनडे मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में होना है। बारिश के कारण यह मुकाबला 40-40 ओवर का होगा। एक गेंदबाज अधिकतम 8 ओवर गेंदबाजी कर सकेगा। हालांकि, टॉस होने के बाद फिर बारिश शुरू हो गई। भारतीय टीम ने लगातार तीसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। शुभमन गिल की टीम ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। आइए अन्य अहम जानकारी जानते हैं।

टीम

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: विल यंग, टिम साइफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी और मैथ्यू फिशर।

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बरार और अर्शदीप सिंह।

सीरीज में भारतीय टीम 2-0 से आगे है। ऐसे में वह यह मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

ADVERTISEMENT