Loading...
न्यूजीलैंड बनाम भारत: क्या हैमिल्टन वनडे में बारिश फिर डालेगी खलल? जानिए कैसा होगा मौसम 
हर मुकाबले में बारिश ने काफी परेशान किया है (फाइल तस्वीर)

न्यूजीलैंड बनाम भारत: क्या हैमिल्टन वनडे में बारिश फिर डालेगी खलल? जानिए कैसा होगा मौसम 

Nov 08, 2026
03:42 pm

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच वनडे सीरीज के लगातार 2 मुकाबलों के बारिश से प्रभावित होने के बाद तीसरे मैच पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। यह मुकाबला 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, वाइकाटो क्षेत्र में पूरे दिन रुक-रुककर बारिश होने की आशंका है। भारत सीरीज में 2-0 से आगे है। उसने शुरुआती दोनों मुकाबले डकवर्थ लुईस नियम (DRS) से जीते थे।

सीरीज

अभी तक सीरीज का ये रहा है हाल 

भारतीय टीम सीरीज में 2-0 से आगे है। टीम ने बारिश से प्रभावित मुकाबलों में ऑकलैंड के ईडन पार्क और वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में जीत दर्ज की थी।

वेलिंगटन में उनकी जीत आसान नहीं थी। 135 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने 113 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन अंत में DLS से 4 रन से मुकाबला जीत लिया।

हैमिल्टन में जीत भारत को 3-0 की अजेय बढ़त दिलाएगी, जबकि न्यूजीलैंड वापसी करना चाहेगा।

मौसम

ऐसा रहेगा मौसम 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे स्थानीय समयानुसार दोपहर 3 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे) शुरू होगा।

एक्यूवेदर के पूर्वानुमान के मुताबिक, दोपहर में आसमान में 85-90 प्रतिशत तक बादल छाए रहने की संभावना है।

टॉस और शुरुआती ओवरों के दौरान लगातार बारिश हो सकती है। मंगलवार को पूरे दिन 25 मिमी से अधिक बारिश होने का अनुमान है। ऐसे में मैच के दौरान मैदान के ज्यादातर समय गीला रहने की आशंका है।

ADVERTISEMENT

शाम

मौसम के कारण होगी बड़ी परेशानी 

हैमिल्टन में दोपहर से शाम तक तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि, वास्तविक महसूस होने वाला तापमान इससे कम रह सकता है।

दोपहर एक बजे 16 डिग्री रहेगा, जो देर रात घटकर 12-13 डिग्री तक पहुंच सकता है।

दोपहर में उत्तर-पूर्व दिशा से 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

देर रात गति घटकर 15 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। शुरुआती घंटों में हवा 46 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।

ADVERTISEMENT

घंटे

शुरुआती समय में बारिश की संभावना सबसे ज्यादा 

हैमिल्टन में बारिश की आशंका हर घंटे अलग-अलग रहने का अनुमान है। मुकाबले की शुरुआत के समय बारिश की संभावना सबसे ज्यादा है, जिससे खेल प्रभावित हो सकता है।

यदि लगातार तेज बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी तो मुकाबला रद्द करना पड़ेगा।

द्विपक्षीय सीरीज में इसके लिए कोई अतिरिक्त दिन निर्धारित नहीं होता है। ऐसी स्थिति में भारत 2 मैच बाकी रहते सीरीज में अपनी 2-0 की बढ़त बरकरार रखेगा।

ADVERTISEMENT