Loading...
न्यूजीलैंड बनाम भारत: बारिश के कारण रद्द हुआ तीसरा वनडे मुकाबला
बारिश के कारण एक भी गेंद का खेल नहीं हो पाया (फाइल तस्वीर)

न्यूजीलैंड बनाम भारत: बारिश के कारण रद्द हुआ तीसरा वनडे मुकाबला

Nov 10, 2026
11:31 am

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा वनडे मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। लगातार बारिश के चलते मैच में टॉस में भी देरी हुई। शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि, एक भी गेंद का खेल नहीं हो सका। इससे पहले खेले गए दोनों वनडे मुकाबलों में भी बारिश ने खलल डाला था। हालांकि, डकवर्थ लुईस नियम (DLS) के तहत भारतीय टीम ने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की।

सीरीज

सीरीज में हुए मुकाबलों पर एक नजर 

सेडन पार्क, हैमिल्टन से पहले 2 वनडे मुकाबले ईडन पार्क और वेलिंगटन में खेले गए थे।

इन दोनों मैचों में भी बारिश ने खलल डाला था। पहले वनडे में भारतीय टीम ने डकवर्थ लुईस नियम (DLS) के तहत 5 विकेट से जीत दर्ज की थी।

वहीं, दूसरे वनडे में भारत ने DLS नियम के तहत 4 विकेट से जीत हासिल की थी। दूसरी पारी के 26 ओवर पूरे होने के बाद बारिश के कारण आगे खेल नहीं हो सका था।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

ADVERTISEMENT