Loading...
न्यूजीलैंड बनाम भारत: चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हुआ ये कीवी गेंदबाज
ब्लेयर टिकनर पहले टेस्ट में नहीं खेले थे (फाइल तस्वीर)

न्यूजीलैंड बनाम भारत: चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हुआ ये कीवी गेंदबाज

Nov 24, 2026
09:33 am

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। उन्हें इस सप्ताह वेलिंगटन में अभ्यास सत्र के दौरान दाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। चोट की गंभीरता का पता लगाने के लिए क्राइस्टचर्च में उनकी आगे की जांच की जाएगी। इसके बाद ही उनके मैदान पर वापसी की संभावित समयसीमा तय हो सकेगी। टिकनर सीरीज के पहले टेस्ट में भी नहीं खेले थे।

मौका

टिकनर की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका 

टिकनर की जगह मैथ्यू फिशर को न्यूजीलैंड की टीम में शामिल किया गया है। फिशर भारत के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज में भी टीम का हिस्सा थे।

वह दूसरे टेस्ट से पहले क्राइस्टचर्च में टीम से जुड़ेंगे।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट शुक्रवार (27 नवंबर) से हेगले ओवल में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।

आंकड़े

ऐसे रहे हैं फिशर के आंकड़े 

फिशर ने न्यूजीलैंड के लिए अब तक सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है, जिसमें उन्होंने 2 विकेट हासिल किए हैं।

वहीं, प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनके नाम 16 मैचों की 29 पारियों में 22.21 की औसत से 60 विकेट दर्ज हैं। इस दौरान उन्होंने 4 बार पारी में 4 विकेट और 3 बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया है।

उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 43 रन देकर 6 विकेट रहा है।

ADVERTISEMENT

जानकारी

ऐसा रहा है टिकनर का टेस्ट करियर 

टिकनर ने न्यूजीलैंड के लिए 6 टेस्ट खेले हैं और इसकी 10 पारियों में 27.45 की औसत से 22 विकेट लिए हैं। उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल और एक बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/76 का रहा है।

ADVERTISEMENT