टी-20 अंतरराष्ट्रीय: न्यूजीलैंड ने घरेलू सरजमीं पर बनाया भारत के खिलाफ अपना सबसे बड़ा टीम स्कोर
क्या है खबर?
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 225/4 का स्कोर बनाया। यह घरेलू सरजमीं पर भारत के खिलाफ उसका अब तक का सबसे बड़ा टी-20 अंतरराष्ट्रीय स्कोर साबित हुआ। इससे पहले कीवी टीम का सर्वोच्च स्कोर 219/6 था, जो 2019 में बना था। इसके साथ ही 225/4 का स्कोर भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का संयुक्त रूप से सबसे बड़ा टी-20 अंतरराष्ट्रीय स्कोर भी है।
स्कोर
पहले टी-20 में ऐसी रही न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी
क्राइस्टचर्च में हुए मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी।
टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 82 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उन्होंने 205 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।
वहीं, फिन एलन ने 24 गेंदों में 45 रन बनाए, जबकि बेवोन जैकब्स ने 16 गेंदों में 31 रन की पारी खेली।
भारत के लिए अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिए।
बल्लेबाजी
न्यूजीलैंड के सबसे बड़े स्कोर पर एक नजर
भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का घरेलू मैदान पर तीसरा सबसे बड़ा टी-20 अंतरराष्ट्रीय स्कोर 212/4 रन रहा है। टीम ने 2019 में हैमिल्टन में यह स्कोर बनाया था।
वहीं, टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड का सर्वोच्च स्कोर 254/4 रन है, जो उसने 2022 में स्कॉटलैंड के खिलाफ बनाया था।
इस सूची में दूसरा स्थान संयुक्त रूप से 243/5 और 243/6 रन का है। न्यूजीलैंड ने यह स्कोर वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबलों में बनाए थे।