न्यूजीलैंड के इन गेंदबाजों ने इंग्लैंड की सरजमीं पर किया है सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन
क्या है खबर?
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने सीरीज के दूसरे ओवल टेस्ट में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को 253 रन के बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की है। इसके साथ ही मेहमान टीम में सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 विकेट चटकाकर जीत में अहम भूमिका निभाइ। ऐसे में आइए इंग्लैंड की सरजमीं पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर नजर डालते हैं।
#1
मैट हेनरी - 11/109 बनाम इंग्लैंड, ओवल 2026
सूची में हेनरी पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने मुकाबले की पहली पारी में 5/80 और दूसरी पारी में 6/29 के आंकड़े दर्ज करते हुए मैच में 109 रन खर्च कर 11 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 150 विकेट भी पूरे किए। उनके अब 35 टेस्ट की 69 पारियों में 26.04 की औसत और 3.10 की इकॉनमी से 152 विकेट हो गए हैं। मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इसी मैच में आया है।
#2
डियोन नैश - 11/169 बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स 1994
सूची में डियोन नैश दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं। उन्होंने 1994 में लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लिश टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 11/169 के आंकड़े दर्ज किए थे। उन्होंने इंग्लैंड की पहली पारी में 6/76 और दूसरी पारी में 5/93 के आंकड़े दर्ज किए थे। हालांकि, वह मैच ड्रॉ रहा था। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 32 मैचों की 53 पारियों में 28.48 की औसत से 93 विकेट हो गए हैं। यह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।
#3
टिम साउथी - 10/108 बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स 2013
सूची में टिम साउथी तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने 2013 में खेले गए लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लिश टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 10/108 के आंकड़े दर्ज किए थे। उन्होंने इंग्लैंड की पहली पारी में 4/58 और दूसरी पारी में 6/50 के आंकड़े दर्ज किए थे। हालांकि, वह मैच इंग्लैंड ने जीता था। साउथी ने 107 मैचों की 203 पारियों में 30.26 की औसत से 391 विकेट हो गए हैं। यह आज भी मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।