LOADING...
न्यूजीलैंड ने तीसरे टी-20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 
न्यूजीलैंड को तीसरे मुकाबले में शानदार जीत मिली (फाइल तस्वीर)

न्यूजीलैंड ने तीसरे टी-20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 

Mar 20, 2026
03:00 pm

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने तीसरे टी-20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को 8 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ उसने 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली है। पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से जीत मिली थी। वहीं, दूसरे मैच को कीवी टीम ने 68 रन से अपने नाम किया था। ऐसे में आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डाल लेते हैं।

लेखा-जोखा

मैच का लेखा-जोखा 

मैच में कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका ये फैसला सही साबित हुआ और प्रोटियाज टीम 20 ओवर में सिर्फ 136/9 का स्कोर ही बना पाई। जवाब में कीवी टीम ने 16.2 ओवर में 2 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया। सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (39) और टॉम लैथम (63*) शानदार पारियां खेलीं। दक्षिण अफ्रीका का कोई भी गेंदबाज अपनी छाप नहीं छोड़ पाया।

गेंदबाजी

कीवी टीम के गेंदबाजों ने किया कमाल 

काइल जैमीसन ने 4 ओवर में 2 विकेट अपने नाम किए। उनकी इकॉनमी रेट 10.50 की रही। वहीं, लॉकी फर्ग्यूसन ने 4 ओवर में सिर्फ 9 रन खर्च कर 1 सफलता हासिल की। उनकी इकॉनमी रेट 2.20 की रही। कप्तान मिचेल सैंटनर ने 3 ओवर में 21 रन दिए और 2 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। बेन सियर्स ने भी 27 रन देकर 2 विकेट लिए। कोल मैककॉन्ची और जेम्स नीशम ने 1-1 विकेट अपने नाम किए।

Advertisement

अर्धशतक

लैथम ने जड़ा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला अर्धशतक 

लैथम ने मैच में 55 गेंदों का सामना किया और 63 रन बनाए। उनके बल्ले से 7 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 114.55 की रही। ये उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 45 गेंदों में पूरा किया। अब तक इस खिलाड़ी ने 29 मुकाबले खेले हैं और इसकी 26 पारियों में 27.13 की औसत और 109.54 की स्ट्राइक रेट से 597 रन बनाए हैं।

Advertisement

अहम

कॉनवे ने खेली अहम पारी 

कीवी टीम के लिए कॉनवे ने 26 गेंदों का सामना किया और 39 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 चौके और 2 छक्के निकले।उनकी स्ट्राइक रेट 150 की रही। इस खिलाड़ी ने पहले विकेट के लिए लैथम के साथ 96 रन जोड़े और पूरा मैच न्यूजीलैंड के पाले में कर दिया। कॉनवे ने अब तक न्यूजीलैंड के लिए 69 मुकाबले खेले हैं और इसकी 63 पारियों में 35.36 की औसत और 128.60 की स्ट्राइक रेट से 1,839 रन बनाए हैं।

Advertisement