
इस साल नीरज चोपड़ा पर लिखे गए उसैन बोल्ट से ज्यादा आर्टिकल, बनाया रिकॉर्ड
क्या है खबर?
भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा साल 2022 में ऐसे एथलीट बन गए हैं, जिन पर सबसे अधिक आर्टिकल लिखे गए हैं।
इस मामले में उन्होंने जमैका के महान धावक उसैन बोल्ट को पीछे छोड़ दिया है।
2020 टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज पर इस साल 812 आर्टिकल लिखे गए हैं, जो सभी एथलीटों में सबसे ज्यादा है।
इस साल की शुरुआत में नीरज डायमंड लीग फाइनल्स का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।
अंतर
बोल्ट ओर नीरज के बीच है काफी अंतर
विश्व एथलेटिक्स संघ (WAA) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, नीरज को इस सूची में पहला स्थान मिला है।
इस सूची में वह जमैका के स्प्रिंटर्स एलेन थॉम्पसन-हेराह (751), 100 मीटर विश्व चैंपियन शेली-एन फ्रेजर-प्रिस (698) और 200 मीटर विश्व चैंपियन शेरिका जैक्सन (679) से ऊपर हैं।
आठ बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता उसैन बोल्ट के बारे में इस समयावधि के दौरान 574 आर्टिकल ही लिखे गए है, जिसके चलते वो पिछड़ गए।
बोल्ट
संन्यास के बाद भी बोल्ट का क्रेज बरकरार
यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि वर्षों में यह पहली बार है कि बोल्ट सर्वाधिक लिखित एथलीटों की सूची में शीर्ष पर नहीं रहे हैं।
2017 में संन्यास लेने के बावजूद इस 36 वर्षीय खिलाड़ी की लोकप्रियता का स्तर काफी ऊंचा है।
बोल्ट अभी भी 100 मीटर और 200 मीटर रेस में विश्व रिकॉर्ड धारक हैं।
स्टार एथलीट बोल्ट 11 बार के विश्व चैंपियन हैं और इस खेल को लोकप्रिय बनाने में उनका एक बड़ा योगदान है।
प्रदर्शन
जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं नीरज
नीरज ने साल 2020 में एथलेटिक्स सेंट्रल नॉर्थ वेस्ट लीग मीटिंग में स्वर्ण पदक जीता था।
2021 में उन्होंने मीटिंग सिडेड डे लिस्बोआ में स्वर्ण पदक जीता था।
उन्होंने ओलंपिक में स्वर्ण पहले फोल्क्सम ग्रैंड प्रिक्स में स्वर्ण और कोर्ट्ने गेम्स में कांस्य पदक जीतने में सफलता पाई थी।
इसी साल उन्होंने पावो नूरमी गेम्स में रजत पदक जीता था। साल 2022 में ही उन्होंने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।
रिकॉर्ड
डायमंड लीग फाइनल्स में नीरज ने रचा इतिहास
इसी साल सितंबर में नीरज ने स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में आयोजित हुए प्रतिष्ठित डायमंड लीग फाइनल्स में पदक जीता था।
इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वे पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।
उन्होंने डायमंड लीग 2022 में 88.44 मीटर का थ्रो कर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवाया था।
खास बात ये है कि नीरज 13 महीनों के भीतर ओलंपिक स्वर्ण विजेता, विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता और डायमंड लीग चैंपियन बने हैं।
उपलब्धि
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज का जलवा
जुलाई में वापस नीरज ने ओरेगन के यूजीन में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखा था।
यह 24 वर्षीय एथलीट 88.13 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।
उस स्पर्धा में ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने स्वर्ण पदक (90.54 मीटर) जीता था।
लंबी कूल लगाने वाली अंजू बॉबी जॉर्ज (2003 में कांस्य) के बाद नीरज विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले केवल दूसरे भारतीय बने थे।