Page Loader
नरेंद्र मोदी ने पेरिस पैरालंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी से मिलते भारतीय पैरा शटलर सुहास (तस्वीर: एक्स/@suhas_ly)

नरेंद्र मोदी ने पेरिस पैरालंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों से की मुलाकात

Sep 12, 2024
06:35 pm

क्या है खबर?

हाल ही में सम्पन्न हुए पेरिस पैरालंपिक 2024 खेलों में भारत ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल 29 पदक जीते। इस संस्करण में भारत ने 7 स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल की। इस सफल अभियान के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन खिलाड़ियों से अपने आवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर मोदी ने भारत के पैरा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दी। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

मुलाकात

पैरा एथलीटों ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगे ऑटोग्राफ

प्रधानमंत्री आवास पर खेल मंत्री मनसुख मांडविया और भारतीय पैरालंपिक समिति के प्रमुख देवेंद्र झाझडिया भी मौजूद थे। इस बीच कुछ खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री से ऑटोग्राफ की मांग की। पेरिस खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली अवनि लेखारा ने प्रधानमंत्री के साथ फोटो भी खिंचाई। जूडो खिलाड़ी कपिल परमार ने प्रधानमंत्री मोदी से अपने पदक पर ऑटोग्राफ भी लिया। बता दें कि उन्होंने पैरा-जूडो 60 किलोग्राम J-1 कैटेगरी में कांस्य पदक जीता था।

प्रदर्शन 

पदक तालिका में 18वें स्थान पर रहा भारत 

पेरिस पैरालंपिक में भारत अंक तालिका में 18वें स्थान पर रहा था। भारत ने 7 स्वर्ण के अलावा 9 रजत और 13 कांस्य पदक जीते। बता दें कि टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने 19 पदक जीते थे। पेरिस पैरालंपिक में पदक तालिका में पहले स्थान पर 220 पदक के साथ चीन रहा। दूसरे स्थान पर 124 पदक के साथ ग्रेट ब्रिटेन रहा। इस सूची में अमेरिका 105 पदक के साथ तीसरे स्थान पर समाप्त हुआ।

ट्विटर पोस्ट

ये है प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात का वीडियो