Loading...
नामीबिया टी-20 त्रिकोणीय सीरीज: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट हराया, ये बने रिकॉर्ड्स
डेवाल्ड ब्रेविस ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को शानदार जीत दिलाई

नामीबिया टी-20 त्रिकोणीय सीरीज: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट हराया, ये बने रिकॉर्ड्स

Aug 29, 2026
08:51 pm

क्या है खबर?

नामीबिया में खेली जा रही टी-20 त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को 7 विकेट से हराते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की। सीरीज के पहले मुकाबले में प्रोटियाज टीम को मेजबान नामबिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 144/8 का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में प्रोटियाज टीम ने 13.4 ओवर में ही 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

लेखा-जोखा

दक्षिण अफ्रीका ने इस तरह दर्ज की जीत

प्रोटियाज टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और यह सभी साबित हुआ। उसने जिम्बाब्वे को 144/8 के स्कोर पर रोक दिया।

इसमें ब्रायन बेनेट (34) और तादिवानाशे मारुमानी (30) रन की पारी खेली। प्रोटियाज टीम से डुआन यानसन ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए।

जवाब में प्रोटियाज टीम ने डेवाल्ड ब्रेविस (75*) के अर्धशतक की बदौलत 13.4 ओवर में ही 3 विकेट खोकर 146 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली।

गेंदबाजी

शानदार रही प्रोटियाज टीम की गेंदबाजी

दक्षिण अफ्रीका के लिए यानसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 45 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए।

यानसन ने इसी सीरीज के पहले मैच में डेब्यू किया था। अब उनके नाम 59 टी-20 मैचों में 69 विकेट हो गए हैं।

स्पिनर प्रिनेलन सुब्रायन ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 सफलताएं अर्जित कीं।

तेज गेंदबाज ईथन बॉश (1/20), क्वेना मफाका (1/24) और कप्तान ब्योर्न फोर्टुइन (1/25) ने भी शानदार गेंदबाजी की।

ADVERTISEMENT

बल्लेबाजी

ब्रेविस ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक

इस मुकाबले में प्रोटियाज बल्लेबाज ब्रेविस ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली।

यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा और जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 22 गेंदों में ही पूरा कर लिया।

वह अपनी पारी में 32 गेंदों में 7 चौके और 6 छक्कों की मदद से 75 रन बनाकर नाबाद रहे।

उन्होंने टोनी डी जोर्जी (15) के साथ 46 और और रुबिन हरमन (11*) के साथ 39* रन की साझेदारी निभाई।

ADVERTISEMENT

उपलब्धि

ब्रेविस ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक

यह ब्रेविस का सीरीज में लगातार दूसरा अर्धशतक रहा है। उन्होंने नामीबिया के खिलाफ पहले मुकाबले में भी 50 गेंदों में 75 रन की शानदार पारी खेली थी।

उसके बाद अब जिम्बाब्वे के खिलाफ भी नाबाद 75 रन की पारी खेल दी।

जिम्बाब्वे के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए उनकी स्ट्राइक रेट 234.38 की रही, जो इस टूर्नामेंट की किसी भी पारी में अब तक की सर्वश्रेष्ठ है। उनसे आगे के मैचों में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

ADVERTISEMENT