LOADING...
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में USA के खिलाफ पहली जीत हासिल करना चाहेगी नामीबिया, जानिए जरूरी बातें 
USA को अपने पिछले मैच में जीत मिली थी (फाइल तस्वीर)

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में USA के खिलाफ पहली जीत हासिल करना चाहेगी नामीबिया, जानिए जरूरी बातें 

Feb 14, 2026
03:29 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 के 26वें मुकाबले में USA क्रिकेट टीम का सामना नामीबिया क्रिकेट टीम से होगा। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में अभी तक नामीबिया की टीम USA को एक बार भी हरा नहीं पाई है। ऐसे में वह अपनी पहली जीत की तलाश में होगी। वहीं, USA की टीम इस विश्व कप में लगातार दूसरी जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी। आइए मैच से जुड़ी अहम बातों पर एक नजर डाल लेते हैं।

हेड-टू-हेड

नामीबिया के खिलाफ USA का पलड़ा रहा है भारी 

USA और नामीबिया के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 2 मुकाबले हुए हैं। इन दोनों मैच में नामीबिया को हार मिली है। इस विश्व कप में USA ने अब तक 3 मुकाबले खेले हैं। भारत और पाकिस्तान के खिलाफ उसे हार मिली है। वहीं, नीदरलैंड के खिलाफ टीम ने जीत दर्ज की है। नामीबिया को अपने दोनों मुकाबलों में हार मिली है। पहले मैच में उसे नीदरलैंड और दूसरे मैच में भारतीय टीम ने हराया था।

एकादश

ऐसी हो सकती है USA की प्लेइंग इलेवन 

नीदरलैंड के खिलाफ मिली शानदार जीत के बाद USA अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव करने को नहीं देखेगी। गेंदबाजी में 4 विकेट हॉल लेने वाले हरमीत सिंह से एक और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं, बल्लेबाजी में शुभम रंजने और साईतेजा मुक्कामल्ला अपना शानदार फॉर्म जारी रखना चाहेंगे। संभावित एकादश: मोनांक पटेल (कप्तान), शायन जहांगीर (विकेटकीपर), साईतेजा मुक्कामल्ला, मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शाल्कविक, नोस्थुश केनजिगे और अली खान।

Advertisement

प्लेइंग इलेवन

इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है नामीबिया की टीम 

नामीबिया अपने दोनों हार को भूलाकर USA के खिलाफ जोरदार वापसी करना चाहेंगे। टीम की बल्लेबाजी भारतीय टीम के खिलाफ बेहद खराब रही थी। ऐसे में लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक और कप्तान गेरहार्ड इरास्मस से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इरास्मस गेंदबाजी में भी अपना शानदार फॉर्म जारी रखना चाहेंगे। संभावित एकादश: लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, मलान क्रूगर, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो और मैक्स हिंगो।

Advertisement

पिच

कैसी होगी चेन्नई की पिच? 

चेन्नई की पिच में आमतौर पर स्पिनरों को मदद मिलती है। हालांकि, शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाज सतह का फायदा ले सकते हैं। यहां की विकेट अमूमन सूखी और सख्त होती है, जो मैच के आगे बढ़ने के साथ और खराब होती जाती है। बल्लेबाज अगर अपनी नजरें जमा लें तभी बड़ा स्कोर बना सकते हैं। यहां बड़े-बड़े स्कोर बनते हुए नहीं देखे गए हैं। ऐसे में टीमों को संयम से खेलना होगा।

जानकारी

कैसा रहेगा चेन्नई का मौसम? 

एक्यूवेदर के अनुसार, 15 फरवरी को चेन्नई में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने का अनुमान है। मैच के दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है। ऐसे में दर्शक पूरे मैच का आनंद ले सकते हैं।

नजरें

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें 

USA के लिए मुक्कामल्ला ने पिछले मैच में 79 रन की पारी खेली थी। वहीं, शुभम के बल्ले से 24 गेंदों में 48 रन निकले थे। नामीबिया से फ्राइलिंक ने पिछले 10 मैचों में 351 रन बनाए हैं। इरास्मस के बल्ले से 10 मैचों 260 रन निकले हैं। स्मिट ने पिछले 9 मैचों में 14 विकेट लेने में सफल रहे हैं। USA से हरमीत ने पिछले 4 मैचों में 7 विकेट चटकाए हैं। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजरें रहेंगी।

जानकारी

कब और कहां देखें मुकाबला? 

USA और नामीबिया के बीच यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

Advertisement