NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WPL 2025: नेट साइवर ब्रंट ने खेली धमाकेदार पारी, एनाबेल सदरलैंड ने झटके 3 विकेट 
    अगली खबर
    WPL 2025: नेट साइवर ब्रंट ने खेली धमाकेदार पारी, एनाबेल सदरलैंड ने झटके 3 विकेट 
    नेट साइवर ब्रंट ने कमाल की पारी खेली (तस्वीर: एक्स/@wplt20)

    WPL 2025: नेट साइवर ब्रंट ने खेली धमाकेदार पारी, एनाबेल सदरलैंड ने झटके 3 विकेट 

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 15, 2025
    09:56 pm

    क्या है खबर?

    विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस (MI) की स्टार बल्लेबाज नेट साइवर ब्रंट ने 80* रन की शानदार पारी खेली।

    उनके इस शानदार बल्लेबाजी के दम पर MI 164 रन बनाने में सफल रही। इस खिलाड़ी ने सिर्फ 36 गेंदों का सामना करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके WPL करियर का चौथा अर्धशतक रहा।

    वहीं, दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए एनाबेल सदरलैंड ने शानदार गेंदबाजी की और 3 विकेट अपने नाम किए।

    पारी

    ऐसी रही ब्रंट की पारी 

    ब्रंट ने DC के खिलाफ 59 गेंदों का सामना किया और 80 रन बनाकर नाबाद रहीं। उनके बल्ले से 13 चौके निकले और उनकी स्ट्राइक रेट 135.59 की रही।

    उन्होंने MI की कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर सिर्फ 40 गेंदों में 73 रन जोड़ दिए।

    हरमनप्रीत 22 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुईं। उनके बल्ले से 4 चौके और 3 छक्के निकले। इन दोनों के अलावा MI का कोई भी बल्लेबाज 20 रन भी नहीं बना पाया।

    गेंदबाजी

    पहली बार सदरलैंड ने लिए WPL में 3 विकेट 

    सदरलैंड ने 3.1 ओवर गेंदबाजी की और 34 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने हरमनप्रीत (42), सजीवन साजना (1) और सायका ईशाक (0) को आउट किया।

    WPL में उन्होंने अब तक 9 मुकाबले खेले हैं और 7 विकेट अपने नाम किए हैं। WPL में इस खिलाड़ी का यह पहला 3 विकेट हॉल है।

    मैच में सदरलैंड के अलावा शिखा पांडे ने अच्छी गेंदबाजी की यौर 4 ओवर में सिर्फ 14 रन खर्च कर 2 विकेट अपने नाम किए।

    करियर

    ब्रंट के WPL करियर पर एक नजर 

    ब्रंट ने WPL में 20 मुकाबले खेले हैं और इसकी 20 पारियों में 41.71 की औसत से 584 रन बनाने में सफल रही हैं। उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 80* रन रहा है।

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने 132 मैच खेले हैं और इसकी 126 पारियों में 28.45 की औसत से 2,789 रन बनाने में सफल रही हैं। उनके बल्ले से 16 अर्धशतक निकले हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 82 रन रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई इंडियंस
    दिल्ली कैपिटल्स
    टी-20 क्रिकेट
    विमेंस प्रीमियर लीग

    ताज़ा खबरें

    ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेली 94 रन की पारी, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम
    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार

    मुंबई इंडियंस

    IPL में SRH और MI का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2024: MI बनाम SRH के बीच वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में होगी टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम SRH: ट्रेविस हेड लगातार दूसरे अर्धशतक से चूके, पूरे किए अपने 3,000 टी-20 रन ट्रेविस हेड
    IPL 2024: MI ने SRH को हराते हुए दर्ज की अपनी चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली कैपिटल्स

    DC बनाम RR: जैक फ्रेजर-मैक्गर्क ने लगाया अपना चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े राजस्थान रॉयल्स
    DC बनाम RR: अभिषेक पोरेल ने जड़ा IPL करियर का पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: DC ने RR को हराते हुए दर्ज की अपनी छठी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: RCB बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    टी-20 क्रिकेट

    इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टी-20 के लिए घोषित की अपनी प्लेइंग इलेवन  भारतीय क्रिकेट टीम
    लगभग 6 साल से घरेलू सरजमीं पर टी-20 सीरीज नहीं हारी भारतीय क्रिकेट टीम, जानिए आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत ने पहले टी-20 में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: अभिषेक शर्मा ने पहले टी-20 में खेली 79 रन की पारी, जानिए आंकड़े अभिषेक शर्मा

    विमेंस प्रीमियर लीग

    MI बनाम GG: दयालन हेमलता ने WPL में खेली अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए उनके आंकड़े गुजरात जायंट्स
    WPL 2024: मुंबई इंडियंस ने GG को हराकर दर्ज की 5वीं जीत, प्लेऑफ में पहुंची मुंबई इंडियंस
    MI बनाम GG: हरमनप्रीत कौर ने बनाया WPL का तीसरा सर्वोच्च स्कोर, जानिए उनके आंकड़े मुंबई इंडियंस
    हरमनप्रीत कौर WPL में सर्वाधिक 'प्लेयर ऑफ द मैच' पुरस्कार जीतने वाली खिलाड़ी बनीं, जानिए आंकड़े मुंबई इंडियंस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025