NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: PBKS ने MI को हराकर दर्ज की चौथी जीत, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    IPL 2023: PBKS ने MI को हराकर दर्ज की चौथी जीत, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स 
    कैमरून ग्रीन ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: PBKS ने MI को हराकर दर्ज की चौथी जीत, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स 

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 22, 2023
    11:54 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 31वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 13 रन से हराकर अपनी चौथी जीत दर्ज की है।

    वानखेड़े स्टेडियम में PBKS ने पहले खेलते हुए सैम कर्रन के अर्धशतक (55) की मदद से 214/8 का स्कोर बनाया।

    जवाब में MI की टीम सूर्यकुमार यादव (57) और कैमरून ग्रीन (67) की पारियों के बावजूद 201/6 का स्कोर ही बना सकी।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    ऐसा रहा रोचक मुकाबला 

    पॉवरप्ले के बाद 58/1 का स्कोर बनाने वाली PBKS ने 83 रन तक अपने 4 विकेट गंवा दिए।

    मुश्किल घड़ी में कप्तान कर्रन और हरप्रीत भाटिया (41) ने मिलकर 50 गेंदों में 92 रन की साझेदारी की। अंत में जितेश शर्मा ने 7 गेंदों में 25 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

    जवाब में ग्रीन और सूर्यकुमार ने अर्धशतक लगाए, लेकिन यह जीत के लिए नाकाफी रहे। PBKS से अर्शदीप सिंह ने 4 विकेट लिए।

    कर्रन 

    कर्रन ने खेली अर्धशतकीय पारी 

    जब PBKS ने अपना चौथा विकेट गंवाया था, तब कर्रन बल्लेबाजी के लिए आए।

    उन्होंने शुरुआत से ही अच्छी रन गति से बल्लेबाजी की और 26 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर दिया।

    यह उनके IPL करियर का तीसरा और मौजूदा सीजन का पहला अर्धशतक है। उन्होंने 29 गेंदों में 55 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

    वह जोफ्रा आर्चर की गेंद पर आउट हुए। उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

    रोहित 

    IPL में 250 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने रोहित 

    रोहित ने आज 27 गेंद में 44 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के भी लगाए। इस बीच उन्होंने अपने IPL करियर में 250 छक्के पूरे कर लिए हैं।

    वह लीग में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। रोहित 250 या अधिक छक्के लगाने वाले विश्व के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बने हैं।

    उनसे ज्यादा छक्के क्रिस गेल (357) और एबी डिविलयर्स (251) ने लगाए हैं।

    सूर्यकुमार 

    सूर्यकुमार ने पूरे किए अपने 6,000 टी-20 रन 

    विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जब 84 के स्कोर पर MI ने अपना दूसरा विकेट खोया, तब सूर्यकुमार बल्लेबाजी के लिए आए।

    वह आज अच्छी लय में नजर आए और उन्होंने आवश्यक रन गति को ध्यान में रखते हुए तेज बल्लेबाजी की।

    उन्होंने महज 23 गेंदों में अपने IPL करियर का 17वां अर्धशतक पूरा किया। वह 26 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए।

    इस बीच उन्होंने अपने टी-20 करियर में 6,000 रन भी पूरे किए हैं।

    ग्रीन 

    ग्रीन ने लगाया शानदार अर्धशतक 

    इस मैच में ग्रीन ने IPL करियर का लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा। 215 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए MI को 8 रन के कुल स्कोर पर ईशान किशन के रूप में पहला झटका लग गया।

    इसके बाद ग्रीन ने रोहित (44) के साथ 76 और सूर्यकुमार यादव के साथ 75 रन की साझेदारी कर टीम की वापसी कराई।

    ग्रीन 43 गेंद में 67 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के भी जड़े।

    अर्शदीप 

    अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट 

    आज के मुकाबले में PBKS की जीत में अर्शदीप की अहम भूमिका रही। उन्होंने अपने 4 ओवरों में 29 रन देते हुए 4 विकेट हासिल किए।

    इस बीच उन्होंने PBKS की ओर से अपने 50 विकेट भी पूरे कर लिये हैं।

    IPL 2023 में उन्होंने अब तक 15.69 की औसत के साथ 13 विकेट ले लिए हैं और वह फिलहाल मौजूदा सीजन में सर्वाधिक विकेट वाले गेंदबाज बन गए हैं।

    जानकारी

    अंक तालिका में पांचवे स्थान पर पहुंची पंजाब 

    इस जीत के साथ PBKS अंक तालिका में पांचवे स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी तरफ MI खिसककर सातवें स्थान पर पहुंच गई है। राजस्थान रॉयल्स (RR) तालिका में शीर्ष पर बरकरार है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    मुंबई इंडियंस
    पंजाब किंग्स
    IPL 2023

    ताज़ा खबरें

    'धड़कन': बड़े पर्दे पर लौट रही सुनील शेट्टी की हिट फिल्म, तारीख का हो गया ऐलान  सुनील शेट्टी
    रणबीर कपूर की 'रामायण' से जुड़ीं काजल अग्रवाल, निभाएंगी ये अहम किरदार  काजल अग्रवाल
    देश में AI इंजीनियरों की भारी कमी, हर 10 पदों पर केवल 1 इंजीनियर उपलब्ध आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    परेश रावल ने छोड़ी 'हेरा फेरी 3', टूट गई राजू, श्याम और बाबू भैया की तिकड़ी परेश रावल

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: कौन है नवीन उल हक, जिन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए किया डेब्यू?  IPL 2023
    IPL 2023: LSG ने RR को 10 रन से हराया, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2023: PBKS बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए आईएस बिंद्रा स्टेडियम के आंकड़े  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2023: DC बनाम KKR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े  दिल्ली कैपिटल्स

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2023: RCB ने MI को 8 विकेट से हराया, कोहली-डु प्लेसिस की शतकीय साझेदारी  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने झाई रिचर्डसन की जगह रिले मेरेडिथ को किया टीम में शामिल IPL 2023
    IPL 2023: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI बनाम CSK मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए कैसे हैं वानखेड़े स्टेडियम के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    पंजाब किंग्स

    IPL 2023: PBKS ने RR को हराकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम PBKS: नाथन एलिस ने IPL में पहली बार झटके 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: मजदूरी करने वाले नाथन एलिस कैसे बने स्टार क्रिकेटर? जानिए उनके संघर्ष की कहानी  IPL 2023
    IPL 2023: पंजाब किंग्स के लिए क्यों नहीं खेल रहे लियाम लिविंगस्टोन? सामने आई बड़ी वजह लियाम लिविंगस्टोन

    IPL 2023

    RR बनाम LSG: आवेश खान ने झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  आवेश खान
    IPL 2023: CSK बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    DC बनाम KKR: वार्नर का IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?  डेविड वार्नर
    IPL 2023: RCB के खिलाफ PBKS ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025