LOADING...
IPL 2025: MI बनाम LSG मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े 
दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: MI बनाम LSG मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े 

Apr 26, 2025
04:09 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 45वें मुकाबले में 27 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। MI ने अब तक 5 जीत दर्ज की है, जबकि LSG के खाते में भी 5 जीत हैं। दोनों टीमों की यह इस सीजन की दूसरी भिड़ंत है, जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक रहने वाला है। आइए इस बड़े मैच से पहले वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और महत्वपूर्ण आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पिच रिपोर्ट

कैसा रहता है वानखेड़े स्टेडियम की पिच का मिजाज? 

वानखेड़े स्टेडियम की पिच अमूमन बल्लेबाजी के मुफिद रहती है। यहां की पिच लाल मिट्टी से बनी है, जिससे उछाल अच्छा मिलता है और गेंद आसानी से बैट पर आती है। यहां स्पिनरों को भी विकेट चटकाने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। पिच में घास भी नहीं होती है, जिससे तेज गेंदबाजों को भी कम ही मदद मिलती है। यहां टॉस की भूमिका काफी अहम रहती है। कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं।

जानकारी

कैसा रहेगा मुंबई का मौसम?

एक्यूवेदर के मुताबिक, मुंबई में 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शाम 7:00 बजे टॉस होना है। ऐसे में खिलाड़ियों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है।

आंकड़े

वानखेड़े स्टेडियम के IPL से जुड़े खास आंकड़े 

इस स्टेडियम में अब तक 120 IPL मैच खेले जा चुके हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 55 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 65 मैच जीते हैं। इस स्टेडियम में उच्चतम स्कोर RCB (235/1 बनाम MI, 2015) और न्यूनतम स्कोर KKR (67 बनाम MI, 2008) के नाम दर्ज है। यहां सबसे बड़ी पारी एबी डिविलियर्स (133* बनाम MI, 2015) ने खेली थी। यहां सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी हरभजन सिंह (5/18 बनाम CSK, 2011) ने किया था।

टीम

वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों के आंकड़े 

MI ने अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में 87 मुकाबले खेले हैं, इसमें से 55 मैच में जीत और 33 मुकाबलों में उन्हें हार मिली है। 1 मैच टाई रहा है। इस मैदान पर MI का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 234 रन है। LSG ने यहां अब तक 5 मुकाबले खेले हैं। उसे 3 मैच में जीत मिली है। 2 मुकाबलों में इस टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इस मैदान पर LSG का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 214 रन रहा है।

प्रमुख

प्रमुख खिलाड़ियों का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन 

रोहित शर्मा ने LSG के खिलाफ 6 पारियों में 142.24 की स्ट्राइक रेट से 165 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 68 रन है। ऋषभ पंत ने MI के खिलाफ 17 पारियों में 137.41 की स्ट्राइक रेट से 404 रन बनाए हैं। इस टीम के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 78* रन रहा है। ट्रेंट बोल्ट ने LSG के खिलाफ 6 पारियों में 18.67 की औसत से 9 विकेट लिए हैं। शार्दुल ठाकुर ने MI के खिलाफ 11 विकेट झटके हैं।