Loading...
काउंटी चैंपियनशिप में खेलेंगे मुकेश कुमार, नॉटिंघमशायर की टीम का बने हिस्सा 
मुकेश कुमार इंग्लैंड में खेलते हुए नजर आएंगे (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

काउंटी चैंपियनशिप में खेलेंगे मुकेश कुमार, नॉटिंघमशायर की टीम का बने हिस्सा 

Sep 15, 2026
09:35 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने काउंटी चैंपियनशिप के मौजूदा सत्र के लिए नॉटिंघमशायर से करार किया है। वह ईस्ट जोन के साथ दलीप ट्रॉफी का खिताब जीतने के बाद इंग्लैंड पहुंचेंगे। मुकेश के जुड़ने से नॉटिंघमशायर की गेंदबाजी को मजबूती मिलेगी। वह टीम के लिए सत्र के अंतिम 2 मैचों में खेलते हुए नजर आएंगे। भारतीय गेंदबाज के पास इंग्लैंड की परिस्थितियों में खुद को साबित करने का यह अच्छा मौका होगा।

बयान

मुकेश ने क्या कहा?

नॉटिंघमशायर से जुड़ने पर मुकेश ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि वह इंग्लैंड पहुंचकर काउंटी क्रिकेट में खुद को परखने के लिए उत्साहित हैं।

मुकेश ने कहा, "मैं इंग्लैंड पहुंचने और काउंटी क्रिकेट में खुद को परखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"

भारतीय तेज गेंदबाज ने टीम की सफलता में योगदान देने की इच्छा भी जाहिर की।

उन्होंने आगे कहा, "मैं यहां रहते हुए जितना संभव हो सके उतना योगदान देना चाहता हूं।"

खुशी

कोच ने भी जताई खुशी 

मुकेश ने इंग्लैंड की परिस्थितियों को भारत से अलग बताते हुए इसे अपने लिए अच्छी चुनौती बताया।

उन्होंने कहा, "इंग्लैंड आना हमेशा एक अच्छी चुनौती होती है। नई परिस्थितियों में नई टीम के लिए खेलने का मौका मिलने से मैं उत्साहित हूं।"

वहीं, नॉटिंघमशायर के मुख्य कोच पीटर मूर्स ने भी सत्र के इस अहम दौर में मुकेश के टीम से जुड़ने पर खुशी जताई।

उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाज के अनुभव से टीम को फायदा मिलने की उम्मीद जताई।

ADVERTISEMENT

फॉर्म

शानदार फॉर्म में चल रहे हैं मुकेश 

मुकेश ईस्ट जोन के साथ दलीप ट्रॉफी का खिताब जीतने के बाद नॉटिंघमशायर से जुड़े हैं।

वह टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। मुकेश ने 14.91 की औसत से 12 विकेट हासिल किए।

नॉटिंघमशायर के साथ उनका यह कार्यकाल बंगाल के बाहर किसी घरेलू टीम के लिए खेलने का पहला अनुभव होगा।

इससे पहले वह घरेलू क्रिकेट में बंगाल क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं।

ADVERTISEMENT

करियर

ऐसा रहा है मुकेश का करियर 

मुकेश ने भारतीय टीम के लिए 3 टेस्ट खेले हैं और इसकी 6 पारियों में 25.57 की औसत से 7 विकेट लिए हैं।

उन्होंने 6 वनडे की 6 पारियों में 5 विकेट भी चटकाए हैं।

इस खिलाड़ी ने भारत के लिए 17 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और 20 विकेट लिए हैं।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने 60 मैचों की 109 पारियों में 21.79 की औसत से 233 विकेट झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/32 का रहा है।

ADVERTISEMENT