Page Loader
WPL 2025 में इन गेंदबाजों ने हासिल किए सर्वाधिक विकेट 
हेली मैथ्यूज ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में अच्छा प्रदर्शन किया (तस्वीर: एक्स/@wplt20)

WPL 2025 में इन गेंदबाजों ने हासिल किए सर्वाधिक विकेट 

Mar 16, 2025
08:14 am

क्या है खबर?

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के फाइल मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 8 रन से हराते हुए खिताब जीता। MI ने दूसरी बार WPL का खिताब अपने नाम किया। वहीं, DC लगातार तीसरी बार फाइनल हारी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए MI ने 149 रन बनाए थे। जवाब में DC की टीम सिर्फ 141 रन ही बना पाई। आइए इस संस्करण में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर नजर डालते हैं।

#1

अमेलिया केर और हेली मैथ्यूज (18-18 विकेट)

MI की 2 शानदार ऑलराउंडर हेली मैथ्यूज और अमेलिया केर ने संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 18-18 विकेट लिए। मैथ्यूज ने 10 पारियों में 17.05 की औसत के साथ ये विकेट लिए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/16 का रहा। केर ने 10 पारियों में 15.94 की औसत से 18 विकेट लिए। उन्होंने 1 बार 5 विकेट हॉल भी अपने नाम किया था। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/38 का रहा। इस खिलाड़ी ने 5 विकेट हॉल यूपी वारियर्स (UPW) के खिलाफ लिए थे।

#2

जेस जोनासेन (13 विकेट)

DC की बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज जेस जोनासेन सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने 8 मैच की 8 पारियों में 18.07 की औसत और 8.24 की इकॉनमी रेट से 13 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 1 बार 4 विकेट हॉल भी अपने नाम किया। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/31 का रहा। जोनासेन ने 4 विकेट हॉल UPW के खिलाफ लिया था। फाइनल मुकाबले में इस खिलाड़ी ने 2 विकेट झटके।

#3

जॉर्जिया वेयरहैम और नेट साइवर-ब्रंट (12-12 विकेट)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की स्पिन गेंदबाज जॉर्जिया वेयरहैम के लिए यह सीजन अच्छा रहा। वह नेट साइवर-ब्रंट के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। वेयरहैम ने 8 पारियों में 21.25 की औसत के साथ 12 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी रेट 8.79 की रही। इस खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/21 का रहा। ब्रंट ने 10 पारियों में 22.33 की औसत से 12 विकेट झटके। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/18 का रहा।

#4

शिखा पांडे और काश्वी गौतम (11-11 विकेट)

गुजरात जायंट्स (GG) की काश्वी गौतम और DC की शिखा पांडे इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहीं। गौतम ने 9 पारियों में 18.18 की औसत और 6.45 की इकॉनमी रेट से 11 विकेट लिए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/11 का रहा। शिखा ने 9 पारियों में 21.90 की औसत से 11 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी रेट 7.08 की रही। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/14 का रहा।