विराट कोहली की ओर से एक वनडे पारी में लगाए गए सर्वाधिक छक्के
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम ने तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत में विराट कोहली (139*) की शतकीय पारी का अहम योगदान रहा। इस पारी से भारत ने 296 रन के लक्ष्य को 41.4 ओवर में हासिल कर लिया। कोहली ने 88 गेंदों में 9 छक्के भी लगाए। आइए उनके द्वारा एक वनडे पारी में लगाए गए सर्वाधिक छक्कों पर नजर डालते हैं।
#1
9 छक्के बनाम वेस्टइंडीज, तिरुवनंतपुरम, 2026
हाल के दिनों में अपनी स्ट्राइक रेट में सुधार करने वाले कोहली ने तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।
37 वर्षीय बल्लेबाज ने कीसी कार्टी की लगातार गेंदों पर 2 छक्के लगाकर मैच का अंत किया।
उनका 55वां वनडे शतक सिर्फ 74 गेंदों में आया, जो इस प्रारूप में उनका तीसरा सबसे तेज शतक है।
कोहली ने अपनी पारी में 10 चौके और 9 छक्के लगाए। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 157.95 की रही।
#2
8 छक्के बनाम श्रीलंका, तिरुवनंतपुरम, 2023
साल 2023 में भी कोहली ने इसी मैदान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ एक ऐतिहासिक शतक बनाया था।
3 मैचों की सीरीज के आखिरी वनडे में भारत ने 50 ओवरों में 390/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया था।
उसमें कोहली शीर्ष स्कोरर रहे थे, जिन्होंने 110 गेंदों में नाबाद 166 रन की तूफानी शतकीय पारी खेली थी।
ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेली गई उनकी इस पारी में 13 चौके और 8 छक्के शामिल थे।
जानकारी
7 छक्के बनाम ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका
कोहली ने 2 मौकों पर एक वनडे पारी में 7 छक्के लगाए हैं। 2013 में जयपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदों में 100* रन और 2025 में रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 135 रन की पारी में उन्होंने यह कारनामा किया था।