NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों पर एक नजर 
    अगली खबर
    टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों पर एक नजर 
    रोहित शर्मा इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों पर एक नजर 

    लेखन आदर्श कुमार
    Oct 03, 2024
    07:23 pm

    क्या है खबर?

    टेस्ट क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं। उनके बल्ले से 200 मुकाबलों में 53.78 की औसत से 15,921 रन निकले थे।

    इस प्रारूप में छक्के बहुत कम ही लगते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि आज तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के नहीं लगा पाया है।

    ऐसे में आइए उन भारतीय बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।

    #1

    वीरेंद्र सहवाग (90 छक्के)

    साल 2001 में भारतीय टीम के लिए पहला टेस्ट मैच खेलने वाले दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इस सूची में पहले स्थान पर हैं।

    उन्होंने 103 मैचों की 178 पारियों में 90 छक्के लगाए थे। उनके बल्ले से 49.43 की औसत से 8,503 रन भी निकले थे। सहवाग ने भारतीय टीम के लिए खेलते हुए 1,219 चौके भी जड़े थे।

    सहवाग ने अपने टेस्ट करियर में 23 शतक के अलावा 31 अर्धशतक लगाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 319 रन रहा था।

    #2

    रोहित शर्मा (87 छक्के)

    इस सूची में दूसरे स्थान पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं। 2013 में अपना पहला टेस्ट मैच खेलने वाले इस खिलाड़ी ने अब तक 87 छक्के लगाए हैं।

    16 अक्टूबर से भारतीय टीम को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। रोहित उस सीरीज में सहवाग का ये रिकॉर्ड तोड़ भी सकते हैं।

    उन्होंने अब तक 61 मुकाबले खेले हैं और इसकी 105 पारियों में 43.98 की औसत से 4,179 रन बनाए हैं।

    #3

    महेंद्र सिंह धोनी (78 छक्के) 

    भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। साल 2005 में अपना पहला टेस्ट मैच खेलने वाले इस खिलाड़ी ने अपने टेस्ट करियर में 78 छक्के लगाए थे।

    धोनी ने अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला साल 2014 में खेला था।

    उन्होंने 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते हुए 38.09 की औसत से 4,876 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 6 शतक और 33 अर्धशतक निकले थे।

    #4

    सचिन तेंदुलकर (69 छक्के) 

    तेंदुलकर इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने अपने करियर में 200 टेस्ट मैच खेले थे और इसकी 329 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 69 छक्के लगाए थे।

    उनके बल्ले से 2,000 से ज्यादा चौके भी निकले थे।

    तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर में 51 शतक और 68 अर्धशतक भी लगाए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 248* रन रहा था। इस खिलाड़ी ने अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2013 में खेला था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार
    रोहित शर्मा

    ताज़ा खबरें

    मुफ्त में बनवा सकते हैं बच्चे का आधार कार्ड, जानिए क्या है तरीका  आधार कार्ड
    गर्मी में सफर के दौरान कार को कैसे रखें ठंडा? कार
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम बांग्लादेश: दूसरे टेस्ट मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट: केएल राहुल के खराब फॉर्म ने बढ़ाई चिंता, जानिए हैरान करने वाले आंकड़े  टेस्ट क्रिकेट
    दूसरा टेस्ट: भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए कैसी है प्लेइंग इलेवन बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    भारत बनाम बांग्लादेश: भारतीय टीम ने घरेलू टेस्ट में 9 साल बाद टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    टेस्ट मैच के 1 ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी  जसप्रीत बुमराह
    शाकिब अल हसन ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, टेस्ट क्रिकेट को भी कहेंगे अलविदा बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    दूसरा टेस्ट: दिनेश चांदीमल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया अपना पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े दिनेश चांदीमल
    श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड: कामिंदु मेंडिस ने रचा इतिहास, लगातार 8 टेस्ट में किए अपने 50+ स्कोर  श्रीलंका क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    टेस्ट क्रिकेट: श्रीलंका के खिलाफ बनाए गए न्यूजीलैंड के सबसे छोटे स्कोर पर एक नजर  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया की वनडे क्रिकेट में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार पर एक नजर  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका  भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL में खिलाड़ियों को मिलेगी 7.5 लाख रुपये मैच फीस, 6 खिलाड़ी किए जा सकेंगे रिटेन इंडियन प्रीमियर लीग

    रोहित शर्मा

    वनडे क्रिकेट: सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी पर नजर  भारतीय क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा की कप्तानी में कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े विराट कोहली
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में ये बल्लेबाज हुए हैं सर्वाधिक बार शून्य पर आउट टी-20 क्रिकेट
    श्रीलंका बनाम भारत: वनडे सीरीज में ये अहम रिकॉर्ड्स बना सकते हैं रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025