
WPL 2025 में सर्वाधिक रन, सर्वाधिक विकेट और अन्य प्रमुख रिकॉर्ड्स
क्या है खबर?
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 8 रन से हरा दिया।
यह WPL में MI का कुल दूसरा खिताब रहा, जबकि DC की टीम पहली बार विजेता बनने से चूक गई।
खिताबी मुकाबले में जीत के लिए मिले 150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए DC की टीम 141/9 का स्कोर ही बना सकी।
इस सीजन में सर्वाधिक रन, सर्वाधिक विकेट और अन्य रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।
फाइनल
हरमनप्रीत को मिला फाइनल में 'प्लेयर ऑफ द मैच'
MI की कप्तान हरमनप्रीत कौर फाइनल में अर्धशतक लगाया था। उन्होंने 44 गेंदों का सामना करते हुए 66 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे।
उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
इस सीजन में उन्होंने 33.55 की औसत और 3 अर्धशतक की मदद से से 302 रन बनाए और वह पांचवीं सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं।
रन
इन बल्लेबाजों ने बनाए सर्वाधिक रन
MI की नेट साइवर-ब्रंट इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज रही। उन्होंने 10 मैचों में 65.37 की औसत से 523 रन बनाकर सीजन का समापन किया।
उन्होंने 5 अर्धशतक भी अपने नाम किए, जो कि एक सीजन में लगाए गए सबसे ज्यादा अर्धशतक हैं।
इस बीच, RCB की एलिस पेरी 93.00 की औसत से 372 रन और हैली मैथ्यूज 30.70 की औसत से 307 रन बनाए।
विकेट
इन गेंदबाजों ने चटकाए सर्वाधिक विकेट
मुंबई इंडियंस की स्पिन जोड़ी अमेलिया केर और मैथ्यूज ने इस सीजन में 18-18 विकेट लिए।
हालांकि, केर ने इस सीजन के लिए पर्पल कैप हासिल की, क्योंकि उनका इकॉनमी रेट 7.75 था, जो मैथ्यूज (8.22) से बेहतर था।
सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में दिल्ली कैपिटल्स की जेस जोनासेन भी शामिल रही, जिन्होंने 13 विकेट अपने नाम किए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जॉर्जिया वेयरहम और MI की साइवर-ब्रंट ने 12-12 विकेट चटकाए।
उपलब्धि
साइवर ब्रंट ने हासिल की ये उपलब्धि
साइवर-ब्रंट ने WPL के इस सीजन में भी बल्ले से 300 से अधिक रन बनाने के साथ-साथ गेंदबाजी में 10 विकेट प्राप्त किए।
वह 2 सीजन में ऐसा कारनामा करने वाली लीग इतिहास की पहली खिलाड़ी बनीं। पिछले साल, उन्होंने बल्ले से 332 रन और गेंदबाजी में 10 विकेट लिए थे।
उनकी टीम के साथी मैथ्यूज (2025 में 18 विकेट और 307 रन) इस डबल को हासिल करने वाले एकमात्र अन्य खिलाड़ी हैं।
रिकॉर्ड्स
गेंदबाजी में बने ये अन्य रिकॉर्ड्स
केर ने UPW के खिलाफ मैच में 5 विकेट हॉल (5/38) लिया और यह इस साल का एकमात्र 5 विकेट हॉल था।
मारिजान कप एकमात्र गेंदबाज थीं, जिनकी इकॉनमी रेट 6 से कम (5.72) रही। DC की सारा ब्राइस बतौर विकेटकीपर सबसे अधिक शिकार (10) करने वाली खिलाड़ी रही।
पेरी, DC की मेग लैनिंग, जेमिमा रोड्रिगेज, MI की शबनम इस्माइल और केर ने संयुक्त रूप से सबसे अधिक कैच (7-7) लिए।
रिकॉर्ड्स
बल्लेबाजी में बनये कुछ रिकॉर्ड्स
WPL 2025 में साइवर-ब्रंट के 5 अर्धशतक लगाए, जो एक सत्र में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे अधिक अर्धशतक हैं।
इस बीच, जॉर्जिया वोल (99* बनाम UPW) ने WPL 2025 में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर दर्ज किया।
पेरी (93) ने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी औसत दर्ज किया, जबकि UPW की चिनेल हेनरी (196.38) ने कम से कम 100 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट दर्ज किया।
एशले गार्डनर और शफाली वर्मा ने संयुक्त रूप से सर्वाधिक छक्के (18-18) लगाए।