Loading...
टेस्ट क्रिकेट की एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज
एंडी फ्लावर के आंकड़े विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में शानदार रहे हैं (तस्वीर: एक्स/@ICC)

टेस्ट क्रिकेट की एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज

Aug 11, 2026
05:08 pm

क्या है खबर?

टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपर बल्लेबाजों की भूमिका बेहद अहम होती है। कई खिलाड़ियों ने विकेट के पीछे जिम्मेदारी संभालने के साथ बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया है। टेस्ट की एक सीरीज में ज्यादा रन बनाना किसी भी विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए खास उपलब्धि मानी जाती है। ऐसे में आइए उन विकेटकीपर बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक सीरीज के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

#1

डेनिस लिंडसे (606 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1966-67)

साल 1966-67 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई थी। उस सीरीज में 5 टेस्ट मैच खेले गए थे।

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज डेनिस लिंडसे ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 7 पारियों में 606 रन बना दिए थे। उनकी औसत 86.57 की रही थी।

उन्होंने 76.52 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। उनके बल्ले से 3 शतक और 2 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 182 रन रहा था।

#2

एंडी फ्लावर (540 रन बनाम भारत, 2000)

साल 2000 में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम भारत के दौरे पर आई थी। सीरीज में 2 टेस्ट खेले गए थे।

भारतीय टीम को सीरीज में 1-0 से जीत मिली थी। हालांकि, जिम्बाब्वे के विकेटकीपर बल्लेबाज एंडी फ्लावर उस सीरीज में कमाल के फॉर्म में थे।

उन्होंने 4 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 270 की औसत से 540 रन बना दिए थे।

उनके बल्ले से 2 शतक और 2 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 232 रन था।

ADVERTISEMENT

#3

बुधी कुंदरन (525 रन बनाम इंग्लैंड, 1963)

भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज बुधी कुंदरन इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

साल 1963 में इंग्लैंड की टीम भारत में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने आई थी।

कुंदरन ने उस सीरीज में 10 पारियों में 52.50 की शानदार औसत के साथ 525 रन बना दिए थे। उनके बल्ले से 2 शतक और एक अर्धशतक निकला था। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 192 रन रहा था।

सीरीज के सभी मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए थे।

ADVERTISEMENT

#4

ब्रैड हैडिन (493 रन बनाम इंग्लैंड, 2013-14)

साल 2013-14 की एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हैडिन कमाल के फॉर्म में थे।

उन्होंने 5 मुकाबले खेले थे और इसकी 8 पारियों में 61.62 की औसत से 493 रन बना दिए थे।

उनके बल्ले से एक शतक और 5 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 108 रन रहा था।

हैडिन ने 71.55 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। ऑस्ट्रेलिया ने वो एशेज सीरीज 5-0 से अपने नाम की थी।

ADVERTISEMENT