Loading...
रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाए हैं सर्वाधिक रन, जानिए आंकड़े
रोहित शर्मा ने इस साल वनडे में बनाए 884 रन (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाए हैं सर्वाधिक रन, जानिए आंकड़े

Dec 03, 2023
04:20 pm

क्या है खबर?

साल 2023 का आखिरी महीना शुरू हो गया है। जल्द ही यह साल भी अलविदा कहने को तैयार है। इस साल भारत को वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम फाइनल छोड़कर सभी मैच जीती। रोहित ने विश्व कप में और इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया है। वह इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन (1,795) बनाने वाले कप्तान हैं।

आंकड़े

अन्य कप्तानों का प्रदर्शन

साल 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले अन्य कप्तानों की बात करें तो सूची में दूसरे नंबर पर UAE के मुहम्मद वसीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान रहे बाबर आजम हैं।

दोनों ही बल्लेबाजों ने बतौर कप्तान इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1,332 रन बनाए।

इस सूची में तीसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा (982) और चौथे पर नेपाल क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित पौडेल (932) हैं।

प्रदर्शन

इस साल रोहित का प्रदर्शन

रोहित के इस साल प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 19 वनडे में 55.25 की औसत से 884 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 1 शतक लगाया और 1 विकेट भी लिया।

रोहित ने इस साल खेले 3 टेस्ट मैच में 59.60 से 298 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक भी निकला।

उन्होंने इस साल अब तक एक भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है। उन्होंने आखिरी मैच नवंबर, 2022 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

ADVERTISEMENT