NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टेस्ट क्रिकेट: साल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं उस्मान ख्वाजा, जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    टेस्ट क्रिकेट: साल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं उस्मान ख्वाजा, जानिए आंकड़े 
    उस्मान ख्वाजा ने साल 2023 में कमाल की बल्लेबाजी की है (तस्वीर: एक्स/ @ICC)

    टेस्ट क्रिकेट: साल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं उस्मान ख्वाजा, जानिए आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Dec 28, 2023
    01:28 pm

    क्या है खबर?

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने साल 2023 के टेस्ट क्रिकेट में अपनी आखिरी पारी खेल ली है।

    वह पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में खाता खोले बिना शाहीन अफरीदी की गेंद पर आउट हुए। पहली पारी में उन्होंने 42 रन बनाए थे।

    कंगारू टीम के इस बल्लेबाज ने साल 2023 में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाए हैं। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    आंकड़े

    साल 2023 में ऐसे हैं ख्वाजा के आंकड़े 

    ख्वाजा ने साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के लिए 13 टेस्ट मैच खेले हैं। इसकी 24 पारियों में उन्होंने 52.60 की औसत से 1,210 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से इस साल 3 शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं। वह 3 बार खाता खोले बिना भी पवेलियन लौटे हैं। ख्वाजा का इस साल सर्वश्रेष्ठ स्कोर 195 रन रहा है।

    वह साल 2023 में 1,000 से ज्यादा रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं।

    रन

    1,000 से ज्यादा रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज 

    ख्वाजा के अलावा साल 2023 में किसी भी बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में 1,000 से ज्यादा रन नहीं बनाए हैं।

    दूसरे स्थान पर स्टीव स्मिथ हैं। उन्होंने 13 टेस्ट मैच की 24 पारियों में 44.23 की औसत से 929 रन बनाए हैं।

    तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के ही ट्रेविस हेड हैं। उन्होंने 12 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 23 पारियों में 41.77 की औसत से 919 रन बनाने में कामयाब रहे हैं।

    बल्लेबाजी

    पिछले साल भी बनाए थे 1,000 से ज्यादा रन 

    साल 2022 में भी ख्वाजा का बल्ला जमकर चला था। उन्होंने कंगारू टीम के लिए पिछले साल 11 टेस्ट मैच खेले थे और इसकी 20 पारियों में 67.50 की औसत से 1,080 रन बनाए थे।

    उनके बल्ले से पिछले साल 4 शतक और 5 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 160 रन रहा था।

    वह 4 बार नाबाद भी रहे थे। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा रन साल 2023 में ही बनाए हैं।

    करियर

    ऐसा रहा है ख्वाजा का टेस्ट करियर 

    ख्वाजा ने अपना पहला टेस्ट साल 2011 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 67 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 119 पारियों में 47.54 की औसत से 5,135 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में 15 शतक और 25 अर्धशतक निकला है। वह 11 बार नाबाद भी रहे हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 195 रन रहा है।

    ख्वाजा ने टेस्ट में सबसे ज्यादा रन (1,378) इंग्लैंड के खिलाफ ही बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    उस्मान ख्वाजा
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम
    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार
    IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025
    पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ISS पर करेंगे सूक्ष्मगुरुत्व प्रयोग, ISRO ने दी जानकारी  ISRO

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को लगा बड़ा झटका, मार्नस लाबुशेन की चोट को लेकर बढ़ी चिंता  मार्नस लाबुशेन
    मिचेल स्टार्क ने घरेलू सरजमीं पर पूरे किए 200 टेस्ट विकेट, ऐसा करने वाले 5वें ऑस्ट्रेलियाई पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान: मिचेल मार्श ने जड़ा लगातार दूसरा टेस्ट अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान: उस्मान ख्वाजा अपने 16वें टेस्ट शतक से चूके, जानिए उनके आंकड़े उस्मान ख्वाजा

    टेस्ट क्रिकेट

    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, पहला टेस्ट: सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और रोचक आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिल सकती है जोरदार टक्कर  भारतीय क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट: मोहम्मद रिजवान का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  मोहम्मद रिजवान
    क्या होता है बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच, भारतीय टीम का इसमें कैसा है प्रदर्शन? भारतीय क्रिकेट टीम

    उस्मान ख्वाजा

    बिग बैश लीग: फाइनल मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  बिग बैश लीग
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा का एशिया में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  टेस्ट क्रिकेट
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा ने लगाया भारत में पहला टेस्ट अर्धशतक भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    दूसरा टेस्ट: भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा पहला दिन, अश्विन-जडेजा और शमी की शानदार गेंदबाजी भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट

    क्रिकेट समाचार

    ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान: अब उस्मान ख्वाजा जूतों पर यह नाम लिखकर मैदान में उतरे ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    डेविड वार्नर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: मैदान गीला होने के कारण तय समय पर शुरू नहीं होगा मैच  भारतीय क्रिकेट टीम
    दूसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर बनाए 187 रन, ऐसा रहा पहला दिन  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025