Page Loader
एशियाई खेलों के लिए घोषित भारतीय टीम में PBKS के सर्वाधिक खिलाड़ी, जानिए अन्य की स्थिति
एशियाई खेलों के लिए पंजाब किंग्स के 3 खिलाड़ियों को मिली जगह (तस्वीर: ट्विटर/@PunjabKingsIPL)

एशियाई खेलों के लिए घोषित भारतीय टीम में PBKS के सर्वाधिक खिलाड़ी, जानिए अन्य की स्थिति

Jul 15, 2023
03:52 pm

क्या है खबर?

19वें एशियाई खेलों के लिए शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 15 सदस्यीय भारतीय पुरुष टीम का ऐलान किया। इसके अलावा 5 खिलाड़ियों को स्टैंडबाय में रखा गया है। रुतुराज गायकवाड़ को इस टीम की कमान सौंपी गई है। टीम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सभी दिग्गजों को जगह दी गई है। पंजाब किंग्स (PBKS) के सबसे ज्यादा 3 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। इनमें जितेश शर्मा, अर्शदीप सिंह और प्रभसिमरन सिंह शामिल हैं।

खिलाड़ी

CSK के 2 खिलाड़ियों को मिली जगह

टीम में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स के 2-2 खिलाड़ियों को जगह मिली। इनमें CSK से रुतुराज, शिवम दुबे तो SRH से राहुल त्रिपाठी, वॉशिंगटन सुंदर और LSG से रवि बिश्नोई, आवेश खान हैं। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स (RR) से यशस्वी जायसवाल, मुंबई इंडियंस (MI) से तिलक वर्मा, कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) से रिंकू सिंह, RCB से शाहबाज अहमद, दिल्ली कैपिटल्स (DC) से मुकेश कुमार और गुजरात टाइटंस (GT) से शिवम मावी को जगह मिली है।