Page Loader
रोहित शर्मा एक कैलेंडर वर्ष में वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने
रोहित शर्मा ने तोड़ एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

रोहित शर्मा एक कैलेंडर वर्ष में वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने

Nov 12, 2023
02:55 pm

क्या है खबर?

वनडे विश्व कप 2023 के 45वें मुकाबले में रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (61) ने खास उपलब्धि अपने नाम की। नीदरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ बेंगलुरु में उन्होंने 2 छक्के लगाए। इसके सााथ ही वह एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के (60) लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। डिविलियर्स ने 2015 में 58 छक्के लगाए थे। 2019 में क्रिस गेल ने 56 छक्के जड़े थे।

आंकड़े

रोहित ने बनाया यह रिकॉर्ड

रोहित विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के (24) लगाने वाले कप्तान भी बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान इयोन मोर्गन को पीछे छोड़ दिया है। मोर्गन ने 2019 विश्व कप में 22 छक्के लगाए थे। इससे पहले एबी डिविलियर्स ने 2015 विश्व कप में 21 छक्के जड़े थे। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तत्कालीन कप्तान एरोन फिंच ने 2019 विश्व कप में 18 और न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम ने 2015 में 17 छक्के लगाए थे।

प्रदर्शन

वनडे में रोहित का प्रदर्शन

आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 23 जून, 2007 को अपने वनडे करियर की शुरूआत करने वाले रोहित ने अब तक 260 वनडे खेले हैं। इस दौरान 252 पारियों में उन्होंने करीब 49 की औसत और 91.64 की स्ट्राइक रेट से 10,615 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 55 अर्धशतक के साथ ही 31 शतक भी लगाए हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर 264 रन है। वह वनडे में 3 दोहरे शतक भी लगा चुके हैं।