Page Loader
एशिया कप: रोहित बतौर कप्तान 2 सीजन में लगातार लगा चुके हैं 3-3 अर्धशतक, जानिए आंकड़े
रोहित शर्मा ने एशिया कप 2023 में अब तक 194 रन बनाए हैं (तस्वीर: X/@BCCI)

एशिया कप: रोहित बतौर कप्तान 2 सीजन में लगातार लगा चुके हैं 3-3 अर्धशतक, जानिए आंकड़े

Sep 15, 2023
03:43 pm

क्या है खबर?

एशिया कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा 5वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने ग्रुप स्टेज के 2 और सुपर-4 के 2 मुकाबलों में 64.67 की औसत और 108.99 की स्ट्राइक रेट से 194 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान लगातार 3 मुकाबलों में अर्धशतक लगाए हैं। वह एशिया कप में बतौर कप्तान 2 सीजन में लगातार 3-3 अर्धशतक लगा चुके हैं। उनसे पहले 1997 में अर्जुन रणतुंगा में 1 बार ऐसा किया था।

प्रदर्शन

टूर्नामेंट में 3 अर्धशतक लगा चुके रोहित

एशिया कप 2023 के तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ रोहित ने 11 रन बनाए थे। नेपाल क्रिकेट टीम के खिलाफ 5वें मैच में उन्होंने 59 गेंदों पर नाबाद 74 रन बनाए थे। सुपर-4 के तीसरे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 49 गेंदों पर 56 रन लगाए थे। सुपर-4 के चौथे मैच में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ भारतीय कप्तान ने 48 गेंदों पर 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 53 रन जडे़ थे।

प्रदर्शन

एशिया कप 2018 में बनाए थे 317 रन

एशिया कप 2018 में भी रोहित दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 5 मुकाबलों में 317 रन बनाए थे। रोहित ने हांगकांग के खिलाफ चौथे मैच में 23 रन बनाए थे। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 39 गेंदों पर 52 रन जड़े थे। उन्होंने सुपर-4 के पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 104 गेंदों पर 83 रन, तीसरे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 109 गेंदों पर नाबाद 111 रन और फाइनल में 48 रन की पारी खेली थी।