एशेज 2023: जो रूट ने 2022 से अब तक 12वीं बार बनाया 50+ स्कोर, जानिए आंकड़े
एशेज सीरीज 2023 के पहले टेस्ट में इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने 74 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। वह साल 2022 से टेस्ट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 2022 से अब तक टेस्ट में 12 बार 50+ स्कोर बनाया है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ओली पोप हैं। पोप ने 2022 से अब तक 8 बार तो जॉनी बेयरस्टो ने भी 8 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है।
2022 से रूट के 50+ स्कोर
रूट ने मार्च 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 109 रन, 153 रन तो जून 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 115 रन, 176 रन और नाबाद 86 रन बनाए थे। जुलाई 2022 में उन्होंने भारत के खिलाफ नाबाद 142 रन, दिसंबर 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ 73 रन बनाए थे। फरवरी 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 57 रन, नाबाद 153 रन और 95 रन की पारी खेली थी। इसी तरह जून में आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने 56 रन बनाए थे।