वनडे क्रिकेट: भारत के लिए सबसे ज्यादा बार 4 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
क्या है खबर?
वनडे क्रिकेट में 4 या उससे ज्यादा विकेट लेना किसी भी गेंदबाज के शानदार प्रदर्शन का प्रमाण माना जाता है। भारतीय क्रिकेट टीम में कई गेंदबाजों ने अपनी धारदार गेंदबाजी से इस प्रारूप में बार-बार यह उपलब्धि हासिल की। कुछ गेंदबाजों ने नई गेंद से विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान किया तो कुछ ने बीच के ओवरों में विकेटों की झड़ी लगाई। आइए उन भारतीय गेंदबाजों पर नजर डालते हैं, जिन्होने भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा 4+ विकेट लिए।
#1
मोहम्मद शमी (16 बार)
इस सूची में पहले स्थान पर भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हैं।
उन्होंने अपने वनडे करियर में 16 बार 4 या उससे ज्यादा विकेट चटकाए हैं।
शमी ने 10 बार 4 विकेट हॉल और 6 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं। उन्होंने 108 वनडे मुकाबलों की 107 पारियों में 24.05 की औसत से 206 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 5.58 की रही है।
वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 7/57 का है।
#2
कुलदीप यादव और अजीत अगरकर (12-12 बार)
कुलदीप यादव और अजीत अगरकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। दोनों अपने वनडे करियर में 12-12 बार 4 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं।
कुलदीप ने 122 मैचों की 119 पारियों में 10 बार 4 विकेट हॉल और 2 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/25 का रहा है।
अगरकर ने भी 191 मैचों की 188 पारियों में 10 बार 4 विकेट हॉल और 2 बार 5 विकेट हॉल लिए थे।
#3
जवागल श्रीनाथ और अनिल कुंबले (10-10 बार)
अगले स्थान पर संयुक्त रूप से भारत के पूर्व गेंदबाज जवागल श्रीनाथ और अनिल कुंबले हैं। दोनों ने अपने वनडे करियर में 10-10 बार 4 या उससे ज्यादा विकेट चटकाए हैं।
श्रीनाथ ने 7 बार 4 विकेट हॉल और 3 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं। वहीं, कुंबले ने 8 बार 4 विकेट हॉल और 2 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं।
श्रीनाथ ने 229 मैचों में 315 और कुंबले ने 269 मैचों में 334 विकेट चटकाए हैं।
#4
रविंद्र जडेजा (9 बार)
इस सूची में चौथे स्थान पर भारतीय टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा हैं।
उन्होंने अपने वनडे करियर में 9 बार 4 या उससे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। जडेजा ने 7 बार 4 विकेट हॉल और 2 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं।
उन्होंने 211 मुकाबले खेले हैं और 203 पारियों में 36.77 की औसत से 232 विकेट चटकाए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 4.89 की रही है।
उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/33 का रहा है।