Loading...
रणजी ट्रॉफी: मोहम्मद सिराज संभालेंगे हैदराबाद की कमान, शुरुआती 2 मुकाबलों में करेंगे कप्तानी
मोहम्मद सिराज बतौर कप्तान नजर आएंगे (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

रणजी ट्रॉफी: मोहम्मद सिराज संभालेंगे हैदराबाद की कमान, शुरुआती 2 मुकाबलों में करेंगे कप्तानी

Sep 20, 2026
09:53 am

क्या है खबर?

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज आगामी रणजी ट्रॉफी सत्र के शुरुआती 2 मुकाबलों में हैदराबाद की कप्तानी करेंगे। हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सीवी मिलिंद को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। सिराज की गैरमौजूदगी या किसी कारण से उनके उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में मिलिंद टीम की कमान संभालेंगे। हैदराबाद इस सत्र की शुरुआत सिराज की कप्तानी में करेगी। उनके नेतृत्व में टीम बेहतर प्रदर्शन के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

टीम

कब खेले जाएंगे हैदराबाद के पहले 2 मुकाबले? 

सिराज फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। यह सीरीज 3 अक्टूबर को समाप्त होगी।

इसके बाद हैदराबाद का रणजी ट्रॉफी अभियान 11 अक्टूबर को त्रिपुरा के खिलाफ शुरू होगा, हालांकि मुकाबले का स्थान अभी तय नहीं है।

टीम 18 अक्टूबर से विजयनगरम में आंध्र के खिलाफ दूसरा मैच खेलेगी। भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होगा, जिसमें पहले टी-20 मुकाबले होंगे। सिराज टी-20 टीम का हिस्सा नहीं हैं।

कप्तान 

सिराज पिछले सीजन भी 2 मैचों में रहे थे कप्तान 

सिराज ने पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में पहली बार हैदराबाद की कप्तानी की थी।

उन्होंने राहुल सिंह की जगह ली और मुंबई क्रिकेट टीम और छत्तीसगढ़ के खिलाफ टीम की कमान संभाली थी।

हैदराबाद को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में मुंबई के खिलाफ 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

इसके बाद छत्तीसगढ़ के खिलाफ मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था। उस मैच में हैदराबाद के लिए एम अभिराथ, के जिमातेजा और प्रज्ञय रेड्डी ने शतक लगाए थे।

ADVERTISEMENT

अनुभवी

हैदराबाद की टीम में अनुभवी खिलाड़ियों को मिला है मौका 

हैदराबाद की 15 सदस्यीय टीम में अनुभवी बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल और राहुल सिंह को भी शामिल किया गया है।

विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी राहुल रादेश और साई प्रज्ञान रेड्डी संभालेंगे।

टीम में तनय त्यागराजन, अनिकेत रेड्डी और अजय देव गौड़ जैसे खिलाड़ी भी जगह बनाने में सफल रहे हैं।

हैदराबाद ने आगामी रणजी ट्रॉफी सत्र के शुरुआती 2 मुकाबलों के लिए ही टीम का ऐलान किया है। टीम काफी मजबूत नजर आ रही है।

ADVERTISEMENT

टीम

ऐसी है हैदराबाद की पूरी टीम 

पहले 2 मैचों के लिए हैदराबाद की टीम: मोहम्मद सिराज (कप्तान), सीवी मिलिंद (उपकप्तान), तन्मय अग्रवाल, एम अभिरथ रेड्डी, राहुल सिंह, के हिमा तेजा, राहुल रादेश (विकेटकीपर), साई प्रज्ञान रेड्डी (विकेटकीपर), वरुण गौड़, तनय त्यागराजन, अनिकेत रेड्डी, सीएलटी. रक्षन रेड्डी, अजय देव गौड़, ऋतिक यादव मेंडे और साई विकास रेड्डी।

रिजर्व खिलाड़ी: भावेश सेठ (विकेटकीपर), एचके सिम्हा, टी रवि तेजा, शौनक कुलकर्णी, मुदस्सर हुसैन, कार्तिकेय काक और ए पृथ्वी रेड्डी।

ADVERTISEMENT